BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 02:29 AM
  • 15.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. हमारी सरकार में गरीब बीमारी का इलाज कराने से नहीं डरता, 2014 से पहले डरता था : पीएम मोदी
  2. कैंसर अस्पताल का निर्माण बुंदेलखंड के लिए बड़ी सौगात, लोगों का कल्याण होगा : रामभद्राचार्य
  3. चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया
  4. झारखंड में कांग्रेस ने उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा, प्रदेश प्रभारी के. राजू बोले- सरकार इस पर जल्द लेगी निर्णय
  5. विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश और धर्म को कमजोर करने में लगा है नेताओं का एक वर्ग : पीएम मोदी
  6. मन की बात : पीएम मोदी ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘सकारात्मक सोच के साथ दें परीक्षा’
  7. नारी शक्ति को नमन, इस बार 8 मार्च पर मेरा सोशल प्लेटफॉर्म संभालेंगी महिलाएं : पीएम मोदी
  8. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  9. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  10. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  11. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  12. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  13. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  14. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  15. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश

संगम जल पर सियासत : मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने अखिलेश और कांग्रेस पर साधा निशाना

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 फ़रवरी 2025, 10:18 PM IST
संगम जल पर सियासत : मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने अखिलेश और कांग्रेस पर साधा निशाना
Read Time:2 Minute, 36 Second

बीएनटी न्यूज़

भोपाल। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में संगम के जल को लेकर उठे विवाद पर मध्य प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने अखिलेश यादव और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं।

मंत्री सारंग ने कहा कि वैज्ञानिकों और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया है कि संगम का जल पवित्र और शुद्ध है। इसके बावजूद, अखिलेश यादव और कांग्रेस पार्टी इसे लेकर भ्रम फैला रही हैं। उन्होंने कहा कि यह गंगा मैया का जल है जिसे पवित्र और पावन माना जाता है, और ऐसे में इसके बारे में गलत बातें फैलाना सनातन को बदनाम करने की साजिश है।

सारंग ने कहा कि अखिलेश यादव और कांग्रेस पार्टी देवी-देवताओं का मज़ाक उड़ाने और सनातन को अपमानित करने का एजेंडा चला रही हैं। यह सिर्फ संगम जल का मुद्दा नहीं है, बल्कि एक व्यापक षड्यंत्र का हिस्सा है, जिसके तहत हिंदू धर्म के प्रतीकों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ देश का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है, जिसे पूरी दुनिया श्रद्धा और आस्था की दृष्टि से देखती है, लेकिन कुछ लोग इसे भी विवादों में घसीटने की कोशिश कर रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव को सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए इस हद तक नहीं गिरना चाहिए कि वह धार्मिक मान्यताओं पर सवाल उठाने लगें। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति के चलते समाज में विभाजन और भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है, जो देश के लिए घातक है। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वे सनातन पर आघात करने के बजाय सकारात्मक राजनीति करें और धार्मिक आयोजनों की गरिमा को बनाए रखें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *