BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 02 अप्रैल 2025 06:54 AM
  • 17.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
  2. वक्फ अधिनियम में पहले भी हो चुके हैं संशोधन
  3. वक्फ ब‍िल पेश होने के एक दिन पहले प्रहलाद जोशी और जगदंबिका पाल ने संभाला मोर्चा, विपक्ष पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
  4. गुजरात के बनासकांठा में हुए हादसे पर खड़गे-राहुल ने जताया दुख, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
  5. कांग्रेस ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप क‍िया जारी, 2-4 अप्रैल को लोकसभा में उपस्थिति अनिवार्य
  6. वक्फ संशोधन विधेयक : भाजपा ने व्हिप जारी कर सांसदों से बुधवार को लोकसभा में उपस्थिति रहने के लिए कहा
  7. गुजरात के बनासकांठा हादसे में 18 की मौत, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  8. गुजरात : बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 की मौत, कई घायल
  9. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने प्रदूषण से संबंधित कैग रिपोर्ट विधानसभा में की पेश
  10. चिली लैटिन अमेरिका में भारत का ‘महत्वपूर्ण मित्र और साझेदार’ : पीएम मोदी
  11. अखिलेश, डीएमके, बसपा और विपक्षी पार्टियों के लिए मुस्लिम समाज सिर्फ एक वोट बैंक : जगदंबिका पाल
  12. कोडरमा में यज्ञ के लिए भिक्षाटन पर निकलीं महिलाओं पर पत्थरबाजी, दो पक्षों के बीच टकराव के हालात
  13. ‘जिन्हें अपने कृत्यों से दुर्गंध नहीं आती, उन्हें गौमाता की सेवा में दुर्गंध ही नजर आएगी’, योगी का अखिलेश को जवाब
  14. मार्च 2026 तक नक्सलियों को पूरी तरह से उखाड़ फेंकने का लक्ष्य : अमित शाह
  15. पीएम मोदी और चिली के राष्ट्रपति की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर हुई चर्चा

संजय निरुपम के बयान पर विजय वडेट्टीवार का पलटवार, कहा- ‘उन्हें अपने कार्यालय के बारे में सोचना चाहिए’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 मार्च 2025, 7:08 AM IST
संजय निरुपम के बयान पर विजय वडेट्टीवार का पलटवार, कहा- ‘उन्हें अपने कार्यालय के बारे में सोचना चाहिए’
Read Time:3 Minute, 37 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक विजय वडेट्टीवार ने शुक्रवार को शिवसेना नेता संजय निरुपम द्वारा कांग्रेस दफ्तर को लेकर दिया गए बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

शिवसेना नेता संजय निरुपम का कहना है कि कांग्रेस ने अपने मुंबई दफ्तर का किराया कई वर्षों से नहीं भरा है। दफ्तर पर बस ताला लगना बाकी है। पिछले 10 महीने से मुंबई कांग्रेस के कर्मचारियों को वेतन भी नहीं मिला है।

संजय निरुपम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि यह हमारा आंतरिक मामला है। संजय निरुपम पार्टी छोड़कर चले गए हैं, इसलिए उन्हें बोलने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें अपने कार्यालय के बारे में सोचना चाहिए और दूसरों के बारे में सोचना बंद करना चाहिए। चापलूसी करके जो उन्नति मिली है, वे उस पर ध्यान दें और दूसरों की तरफ ध्यान न दें। हम देख लेंगे कि क्या करना है।

वहीं, विजय वडेट्टीवार ने अनिल परब के बयान पर मचे बवाल पर कहा कि उन्होंने कोई गलत बात नहीं की और न ही किसी का अपमान किया है। उन्होंने जो बोला वो गलत नहीं था। सत्ताधारी इसका जवाब नहीं दे सकते, इसलिए गलत तरीके से अर्थ निकालकर लोगों को परेशान करना इनका धंधा है।

बता दें कि संजय निरुपम ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, “मुंबई कांग्रेस के दफ्तर पर बस ताला लगना बाकी है। दफ्तर का भाड़ा वर्षों से नहीं भरा गया है। बकाया 18 लाख रुपये हो गया है। बिजली बिल का बकाया 5 लाख रुपये हो गया है। बिजली कट गई थी। डिस्ट्रीब्यूटर मीटर उठाकर ले गया था। ‘एफवाईआई दक्षिण मुंबई में बिजली सप्लायर अदाणी नहीं बेस्ट है’।”

शिवसेना नेता ने आगे कहा था, “मैं चार वर्षों तक मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष था। कभी ऐसी शर्मनाक स्थिति पैदा नहीं हुई थी। मुंबई कांग्रेस चलाने का महीने का खर्चा 14 लाख रुपये था। इसमें ऑफिस का भाड़ा, बिजली बिल, सभी कर्मचारियों का वेतन शामिल था। सुना है पिछले 10 महीने से मुंबई कांग्रेस के कर्मचारियों को वेतन भी नहीं मिला है।”

अनिल परब ने गुरुवार को विधान परिषद में खुद की तुलना छत्रपति संभाजी महाराज की थी। अनिल परब ने कहा था कि संभाजी महाराज के विचार और उनकी विरासत को अगर किसी ने आगे बढ़ाया है, तो वह ‘छावा’ (फिल्म) में दिखेगा, “और मुझे भी देखो”। उन्होंने कहा था, “धर्म बदलने के लिए उन पर अत्याचार हुआ और पार्टी बदलने के लिए मुझ पर अत्याचार किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *