BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 17 जून 2025 02:29 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ओडिशा में हैजा का प्रकोप : नवीन पटनायक ने सरकार पर ‘लापरवाहीपूर्ण रवैया’ अपनाने का आरोप लगाया
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरान में छात्रों की सुरक्षा के लिए हरसंभव उपाय का दिया है आश्वासन : उमर अब्दुल्ला
  3. ‘इजरायल-ईरान में शांति समझौता जल्द’, राष्ट्रपति ट्रंप का दावा
  4. नीलांबुर उपचुनाव महत्वपूर्ण, केरल में बदलाव की दिशा में पहले कदम का अवसर : प्रियंका गांधी
  5. साइप्रस पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति निकोस ने किया भव्य स्वागत
  6. उत्तर प्रदेश : कांस्टेबल पद के लिए नियुक्ति पत्र मिलने पर उम्मीदवारों के चेहरे खिले
  7. यूएन में गाजा पर वोटिंग से भारत की दूरी पर बोले खेड़ा, यह सरकार के नैतिक पतन का जीता-जागता उदाहरण
  8. लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने भेजा नोटिस, 15 दिनों में मांगा जवाब
  9. केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश पर प्रियंका गांधी ने जताया दुख, राज्य सरकार से की ये अपील
  10. न खर्ची, न पर्ची, न सिफारिश, सिर्फ योग्यता के आधार पर मिली नौकरी : अमित शाह
  11. आठ वर्षों में बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे काम किया : मुख्यमंत्री योगी
  12. पाकिस्तान की प्रवक्ता बन चुकी है कांग्रेस , उसकी ही भाषा बोलती है पार्टी : निशिकांत दुबे
  13. राहुल गांधी को पाकिस्तान और चीन पर भरोसा है, लेकिन देश पर नहीं : गिरिराज सिंह
  14. उत्तराखंड: केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत सभी 7 लोगों की मौत
  15. अहमदाबाद विमान हादसा: पूर्व सीएम विजय रूपाणी का डीएनए अभी तक मैच नहीं हुआ, डॉक्टर ने जानकारी दी

संभल : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समर्थन में महिलाओं और छात्रों ने दिखाई एकजुटता

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 जून 2025, 4:37 PM IST
संभल : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समर्थन में महिलाओं और छात्रों ने दिखाई एकजुटता
Read Time:3 Minute, 5 Second

बीएनटी न्यूज़

संभल। संभल के सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शनिवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया, जिसमें लगभग 200 महिलाओं और छात्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के प्रति जागरूकता फैलाना और देश की वीरांगनाओं के योगदान को सम्मान देना था। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा थामे शहर की सड़कों पर कदम बढ़ाए और नारी शक्ति के साथ देशभक्ति का संदेश दिया।

यात्रा की खास बात रही एक विशेष होर्डिंग गाड़ी, जिसे दो महिला कर्नल, अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, अहिल्याबाई होलकर और रानी लक्ष्मीबाई जैसी प्रेरणादायी महिलाओं की तस्वीरों से सजाया गया था। यह होर्डिंग गाड़ी यात्रा का मुख्य आकर्षण रही, जो नारी शक्ति और देशभक्ति की प्रतीक बनी। यात्रा स्कूल परिसर से शुरू हुई और शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वापस स्कूल पहुंची।

इस दौरान प्रतिभागियों ने नारे लगाए और समाज को यह संदेश दिया कि आज की नारी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और देश के गौरवशाली भविष्य में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।

स्कूल के प्रधानाचार्य शिव शंकर ने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत में बताया, “हमारी तिरंगा यात्रा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना का हौसला बढ़ाने के लिए आयोजित की गई है। इस यात्रा में 200 महिलाएं और छात्राएं शामिल हुईं। हमारा संदेश साफ है कि जो कोई भी हमारी मातृशक्ति के सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसे करारा जवाब मिलेगा। आज की नारी जागरूक है और यह संदेश पूरे देश में फैलेगा।”

स्कूल की शिक्षिका अंजली ठाकुर ने कहा, “यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना की उन वीरांगनाओं को समर्पित है, जिनके साहस और समर्पण से प्रेरित होकर हमारी महिलाएं और लड़कियां आगे बढ़ रही हैं। हम चाहते हैं कि देश की हर लड़की अपने देश के लिए कुछ करे और गर्व के साथ आगे बढ़े। हमारी सेना की वजह से ही हम आज सुरक्षित हैं और हम उनके प्रति दिल से आभार व्यक्त करते हैं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *