BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 03:18 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

संभल की घटना को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्विद्यालय में छात्रों ने किया प्रदर्शन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 दिसंबर 2024, 7:22 PM IST
संभल की घटना को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्विद्यालय में छात्रों ने किया प्रदर्शन
Read Time:2 Minute, 11 Second

बीएनटी न्यूज़

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा को लेकर सोमवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्विद्यालय में छात्रों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम सौंपा।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्विद्यालय के छात्र नेता नावेद चौधरी ने बताया कि संभल में जो नरसंहार हुआ है। जिनको सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी, उन लोगों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया। इन लोगों ने काम से लौट रहे नौजवानों पर गोली चलाने का काम किया है। जो कि पहले से ही सुनियोजित था। ऐसे जिम्मेदार अधिकारियों को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री निलंबित कर जेल में डालें।

उन्होंने आगे कहा कि यह खुले भेड़िए हैं। अगर यह ऐसे ही खुलेआम टहलते रहे तो नरसंहार होता रहेगा। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्याल दुनिया में ऐसे जुल्म के खिलाफ सदैव लड़ता रहा है।

उन्होंने कहा कि अपनी मांगों का एक ज्ञापन विश्वविद्यालय की टीम को सौंप दिया है। इनसे आशा है। यह लोग इसे राष्ट्रपति और पीएम को भेज देंगे। जिससे यह जुल्म रुक सके।

संभल के शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हिंसा हुई थी। इसमें चार लोगों की जान चली गई थी और कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे। पड़ताल के लिए गठित न्यायिक आयोग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तीन सदस्यीय आयोग के दो सदस्य रविवार को संभल पहुंचे और हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर अधिकारियों से जानकारी ली।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *