BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 05:52 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

संभल में मिला जिले का सबसे बड़ा कुआं, एएसआई ने किया निरीक्षण, कई महत्वपूर्ण जानकारी आई सामने

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 जनवरी 2025, 11:51 PM IST
संभल में मिला जिले का सबसे बड़ा कुआं, एएसआई ने किया निरीक्षण, कई महत्वपूर्ण जानकारी आई सामने
Read Time:3 Minute, 24 Second

बीएनटी न्यूज़

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक बड़ा कुआं मिला है। इसे देखने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम भी पहुंची। यह कुआं सराय तरीन में स्थित है और संभल जिले में अब तक पाया गया सबसे बड़ा कुआं माना जा रहा है।

संभल के जिला अधिकारी (डीएम) राजेंद्र पैंसिया ने गुरुवार को इस कुएं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह कुआं जनपद के सबसे बड़े कुएं में से एक है। उनका कहना था कि यह कुआं वाकई देखने लायक है। इसके आसपास मोहल्ला दरबार लगता था, जब स्थानीय निवासियों से पूछा गया तो पता चला कि यहां कभी टोंक राजा का दरबार लगता था। दरबार का महल और कुआं एक-दूसरे के पास स्थित है।

कुएं को कुछ लोगों द्वारा अपनी निजी संपत्ति बताने को लेकर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि यह सारी चीजें बहुत पुरानी हो चुकी हैं। कई चीजें ऐतिहासिक महत्व की हैं, चाहे वह किसी के नाम पर हों या न हों। महत्वपूर्ण यह है कि यह स्थल पुरातात्विक और ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि भले ही इन संपत्तियों का स्वामित्व किसी व्यक्ति के पास हो, लेकिन उनका ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व ज्यादा महत्वपूर्ण है।

बता दें कि बुधवार को संभल में हरिहर मंदिर के पास एक और प्राचीन कूप की खुदाई का काम प्रशासन ने शुरू कराया था। इस कूप को कुछ साल पहले मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया था। संभल के एएसपी श्रीश चंद्र ने बताया था कि कूप के आसपास के लोगों ने जानकारी दी है कि यहां कूप को अवैध रूप से छिपा दिया गया था। इस कूप के अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले की जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।

आस पास के बुजुर्गों ने भी बताया था कि यह कूप सैकड़ों वर्ष पुराना है। स्थानीय निवासी संजय पोली की मानें तो यह कूप प्राचीन कूपों में से एक है, यह जो 19 कूप बताए जा रहे हैं, उनमें से एक है। यह हरिहर मंदिर के निकट है। इसी कारण यह बहुत ही पूजनीय स्थल में शामिल रहा है। उनके अनुसार पहले महिलाएं मां बनने या शादी के बाद नई बहू के पूजन के लिए यहां आती थीं। लोगों ने याचिका डालकर निवेदन किया था। उसके बाद कूप को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की जा रही है। उम्मीद है कि कूप लोगों को मिलेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *