BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 02 अप्रैल 2025 03:14 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. वक्फ बिल राष्ट्रहित में, करोड़ों मुसलमान के साथ पूरा देश करेगा इसका समर्थन: किरेन रिजिजू
  2. जगदंबिका पाल बोले ‘ वक्फ संशोधन विधेयक 2024 होगा पास’, विपक्ष ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
  3. वक्फ बिल से मुसलमानों को फायदा, विपक्ष कर रहा गुमराह : शहाबुद्दीन रजवी
  4. आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
  5. वक्फ अधिनियम में पहले भी हो चुके हैं संशोधन
  6. वक्फ ब‍िल पेश होने के एक दिन पहले प्रहलाद जोशी और जगदंबिका पाल ने संभाला मोर्चा, विपक्ष पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
  7. गुजरात के बनासकांठा में हुए हादसे पर खड़गे-राहुल ने जताया दुख, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
  8. कांग्रेस ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप क‍िया जारी, 2-4 अप्रैल को लोकसभा में उपस्थिति अनिवार्य
  9. वक्फ संशोधन विधेयक : भाजपा ने व्हिप जारी कर सांसदों से बुधवार को लोकसभा में उपस्थिति रहने के लिए कहा
  10. गुजरात के बनासकांठा हादसे में 18 की मौत, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  11. गुजरात : बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 की मौत, कई घायल
  12. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने प्रदूषण से संबंधित कैग रिपोर्ट विधानसभा में की पेश
  13. चिली लैटिन अमेरिका में भारत का ‘महत्वपूर्ण मित्र और साझेदार’ : पीएम मोदी
  14. अखिलेश, डीएमके, बसपा और विपक्षी पार्टियों के लिए मुस्लिम समाज सिर्फ एक वोट बैंक : जगदंबिका पाल
  15. कोडरमा में यज्ञ के लिए भिक्षाटन पर निकलीं महिलाओं पर पत्थरबाजी, दो पक्षों के बीच टकराव के हालात

संविधान गौरव अभियान एक राष्ट्रीय कार्यक्रम, राज्य इकाइयां ले रही हैं भाग : अर्जुनराम मेघवाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 जनवरी 2025, 11:37 AM IST
संविधान गौरव अभियान एक राष्ट्रीय कार्यक्रम, राज्य इकाइयां ले रही हैं भाग : अर्जुनराम मेघवाल
Read Time:3 Minute, 4 Second

बीएनटी न्यूज़

बीकानेर। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल गुरुवार को बीकानेर प्रवास पर आए और मीडिया से बातचीत करते हुए कई मुद्दों पर टिप्पणी की। इस दौरान उन्होंने भाजपा के संविधान गौरव अभियान के बारे में जानकारी दी। वहीं, प्रियंका गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का यह कहना कि मोदी सरकार उनसे डरती है, केवल उनकी निराशा को दर्शाता है।

अर्जुनराम मेघवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि संविधान गौरव अभियान एक राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है, जिसमें देशभर की विभिन्न राज्य इकाइयां सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं। इस अभियान में संविधान की यात्रा, साथ ही संविधान पर व्याख्यान माला आयोजित की जा रही है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का उनके जीवनकाल में ही अपमान किया। हमने बाबा साहेब का सम्मान किया और उनकी याद में पंच तीर्थ स्थापित किए। यही कारण है कि आज हम यहां इस विषय पर चर्चा कर रहे हैं।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जुबानी हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी कथनी और करनी में बड़ा अंतर है, जिसके कारण उनकी लोकप्रियता में गिरावट आई है। जनता के बीच अब यह संदेश फैल रहा है कि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद अधिक विकास होगा।

उन्होंने कहा कि वन नेशन-वन इलेक्शन का प्रस्ताव भारत के चुनावी सिस्टम को एकजुट करने और सटीकता के साथ चुनाव कराने के उद्देश्य से लाया जा रहा है।

बीकानेर में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बारे में पूछे जाने पर कहा कि मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए एक विशेष विभाग काम कर रहा है और यह कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। अमेरिका में ट्रंप के शपथ ग्रहण के बारे में पूछे जाने पर मेघवाल ने कहा कि ट्रंप का पहला कार्यकाल भारत के लिए सकारात्मक रहा है और उनके दूसरे कार्यकाल से भी भारत को लाभ होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *