BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 13 अप्रैल 2025 07:16 AM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : अभिषेक शर्मा की धुआंधार पारी से हैदराबाद ने पंजाब को 8 विकेट से रौंदा
  2. बंगाल में वक्फ अधिनियम को लेकर हिंसा : कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीएपीएफ की तत्काल तैनाती का दिया आदेश
  3. हेराल्ड हाउस केस : ईडी ने एसोसिएटेड जर्नल्स की संपत्तियां जब्त करने के लिए दिया नोटिस
  4. राहुल गांधी और चीन की कम्युनिष्‍ट पार्टी के बीच समझौते से देश का व्यापार घाटा 25 गुना बढ़ा : पीयूष गोयल
  5. सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष
  6. देशभर में यूपीआई लेनदेन में दिक्कत, ‘तकनीकी समस्या’ बनी वजह
  7. दिल्ली एमसीडी में मेयर चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा और ‘आप’ में कांटे की टक्कर
  8. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  9. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  10. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  11. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  12. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  13. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  14. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  15. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत

संविधान विरोधी है भाजपा, जनता के सहयोग से उखाड़ फेंकेंगे : शिवपाल यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 दिसंबर 2024, 6:10 PM IST
संविधान विरोधी है भाजपा, जनता के सहयोग से उखाड़ फेंकेंगे : शिवपाल यादव
Read Time:2 Minute, 16 Second

बीएनटी न्यूज़

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को इटावा डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 74वें वार्षिक अधिवेशन में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे संविधान विरोधी बताया।

शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “चाहे कोई कितना भी बड़ा नेता हो, लेकिन हम समाजवादी पार्टी के नेता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारी तरफ से लगातार विधानसभा और लोकसभा में संविधान, लोकतंत्र के खिलाफ भाजपा द्वारा कही गई बातों का विरोध किया जा रहा है। भाजपा संविधान और लोकतंत्र को नहीं मानती है और हम उनका विरोध कर रहे हैं। भाजपा लोकतंत्र तथा संविधान के खिलाफ बातें कर रही है। हम सब जनता के सहयोग से भाजपा को यहां से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।”

उन्होंने कहा, “भाजपा के लोग झूठे हैं। वह संविधान विरोधी और लोकतंत्र विरोधी हैं और जनता की कोई बात नहीं करते हैं। वह जनता के खिलाफ काम करते हैं और इसलिए हम लोग जनता के सहयोग से उन्हें उखाड़ फेंकेंगे। जो लोग बाबा साहेब का अपमान कर रहे हैं, ऐसे लोगों को समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।”

शिवपाल सिंह यादव ने कुछ महीने पहले बैंक में हुए करोड़ों के घोटाले पर कहा कि इस मामले में शामिल दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अभी भी कुछ कर्मचारी बैंक में है, जो गड़बड़ियां कर रहे हैं और वह लोग फ्री का वेतन लेना चाहते हैं। फिलहाल जांच चल रही है और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *