BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 05:18 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  2. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  3. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  4. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  5. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  6. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  7. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  8. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  9. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  10. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  11. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  12. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  13. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  14. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  15. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं

संविधान सभी नागरिकों को प्रदान करता है समानता, स्वतंत्रता और न्याय : मध्य प्रदेश के राज्यपाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 अप्रैल 2025, 12:29 PM IST
संविधान सभी नागरिकों को प्रदान करता है समानता, स्वतंत्रता और न्याय : मध्य प्रदेश के राज्यपाल
Read Time:3 Minute, 7 Second

बीएनटी न्यूज़

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम प्रतापगढ़ में आयोजित “संविधान गौरव सम्मान कार्यक्रम” में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर उन्होंने भारतीय संविधान के महत्व और इसके जन-कल्याणकारी स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संविधान सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय प्रदान करता है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

राज्यपाल पटेल ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनकी दूरदृष्टि और प्रयासों ने भारत को ऐसा संविधान दिया, जो सभी वर्गों को सशक्त बनाता है। उन्होंने शिक्षा को प्रगति की पहली सीढ़ी बताते हुए समाज के वंचित वर्गों, खासकर आदिवासी और अति पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए शिक्षा को अनिवार्य बताया। कार्यक्रम में इन वर्गों के उत्थान में योगदान देने वाले नागरिकों को सम्मानित भी किया गया।

राज्यपाल ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि ये योजनाएं गरीब और वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से आदिवासी समुदायों जैसे भारिया, बैगा और सहरिया वर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और लोगों से अपील की कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाएं।

इस मौके पर पटेल प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही अवधेश बारीवा के घर पहुंचे और उनके साथ भोजन भी किया। हितग्राही ने राज्यपाल को बताया कि उन्हें सरकार की कई योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे और जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *