BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 10:58 PM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

सपा, बसपा और कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं : केशव प्रसाद

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 फ़रवरी 2025, 9:39 PM IST
सपा, बसपा और कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं : केशव प्रसाद
Read Time:3 Minute, 17 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही में जाने से पहले पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर उन्होंने कहा, “कांग्रेस मायावती के बारे में और मायावती अखिलेश के बारे में अगर कुछ कहते हैं, तो हमारी नजर में सपा, बसपा और कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। यह मिलकर लड़ें या अलग-अलग चुनाव लड़ें। लेकिन यहां पर फिर भी सुशासन और विकास का कमल खिलेगा।”

संभल मामले में चार्जशीट दाखिल होने के जवाब पर केशव प्रसाद ने कहा, “बहुत अच्छा काम है। स्वागत योग्य है। पुलिस ने बहुत मेहनत की है। जो अपराधी हैं, उनका पता लगाने में काम किया है। वर्चस्व की लड़ाई में यूपी को दंगे की आग में झोंकने की सपा के गुंडों की कोशिश को नाकाम और विफल किया है। इसका मैं स्वागत करता हूं। पुलिस जो अपना काम कर रही है, वो अपने हिसाब से कर रही है।”

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव को भाजपा का फोबिया हो गया है। वह बौखलाए हुए हैं। देश और प्रदेश का बजट देखकर वह घबरा गए हैं। देश का विकास देखकर घबरा गए। महाकुंभ में आस्था का सैलाब उमड़ा है। श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। ऐसे में सपा की जो मुस्लिम तुष्टिकरण नीति है, उसका किला ढह गया है। समाजवादी पार्टी समाप्तवादी बनने की ओर बढ़ रही है। हाथरस मामले की न्यायिक रिपोर्ट पहले कैबिनेट में जाती है। फिर सदन में आती है। पहले राहुल गांधी यह बताएं कि अमेरिकी और विदेशों से पैसा लेकर प्रधानमंत्री को पीएम बनने से रोकने के लिए कौन सी ऐसी साजिश है? कौन सी ऐसी चाल है? क्यों ऐसा हुआ है?

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडेन प्रशासन पर भारतीय चुनावों में हस्तक्षेप के आरोप लगाकर बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है। इन आरोपों के बाद अब भाजपा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति की ताजा टिप्पणी लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के उस दावे की पुष्टि करती है कि कुछ विदेशी ताकतों द्वारा उन्हें सत्ता में आने से रोकने की कोशिशें की गई थीं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *