BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 12 मार्च 2025 10:40 PM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने कहा, ‘गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं’
  2. बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच टकराव
  3. मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए
  4. ++रूस-यूक्रेन युद्ध : क्या है ट्रंप का 30 दिवसीय युद्ध विराम समझौता ? जेलेंस्की हुए सहमत, पुतिन पर टिकी सबकी निगाहें
  5. मॉरीशस संसद की नई इमारत के निर्माण में भारत करेगा सहयोग : पीएम मोदी
  6. देश के अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक अधिकारों को छीनने की कोशिश की जा रही: अधीर रंजन चौधरी
  7. कांग्रेस पार्टी ‘आप’ के साथ गठबंधन नहीं करना चाहती : संदीप दीक्षित
  8. जम्मू-कश्मीर: सांबा में पाकिस्तानी झंडे वाला गुब्बारा मिला, हड़कंप मचा
  9. संभल जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया आदेश
  10. अमित शाह लोकसभा में पेश करेंगे सहकारी विश्वविद्यालय पर विधेयक, रेलवे पर राज्यसभा में होगी चर्चा
  11. ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर जनता की राय लेगी सरकार, 17 मार्च को जेपीसी की अगली बैठक : पीपी चौधरी
  12. तमिलनाडु के छात्रों को मिलने वाले अवसरों को मत नकारिए : केंद्रीय शिक्षा मंत्री
  13. चुनाव आयोग का संवाद आमंत्रण, कानूनी ढांचे में चुनाव सुधार पर फोकस
  14. मॉरीशस की आबो-हवा में अपनेपन का एहसास, यहां की मिट्टी में हमारे पूर्वजों का खून-पसीना : पीएम मोदी
  15. बंद हो रहे सरकारी स्कूल, शिक्षा हुई महंगी : विपक्ष

सपा विधायक अबू आजमी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए दायर की अग्रिम जमानत याचिका

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 मार्च 2025, 12:20 AM IST
सपा विधायक अबू आजमी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए दायर की अग्रिम जमानत याचिका
Read Time:2 Minute, 42 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने बीते दिनों दिए गए अपने विवादित बयान के चलते गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई के सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। दरअसल, सपा विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब का गुणगान किया था, जिसके बाद उनके खिलाफ कई स्थानों पर एफआईआर दर्ज की गईं।

महाराष्ट्र विधानसभा के परिसर में अबू आजमी ने औरंगजेब को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया था, जिसके बाद इस बयान पर भारी विवाद खड़ा हो गया। उनके इस बयान के बाद मुंबई और ठाणे पुलिस ने बीएनएसआईपीसी की धारा 299, 302, 356(1), 356(2) के तहत मामला दर्ज किया था।

अबू आजमी ने मंगलवार को गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई सेशन कोर्ट का रुख किया। उन्होंने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करते हुए कोर्ट से राहत की गुहार लगाई। कोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अबू आजमी को 20 हजार रुपये का सॉल्वेंट सिक्योरिटी बांड देने को कहा और उन्हें जांच अधिकारी के समक्ष 12, 13 और 15 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच पेश होने का आदेश दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने उन्हें यह भी निर्देश दिया कि वह मामले के सबूतों से छेड़छाड़ न करें।

बता दें कि सपा नेता अबू आजमी ने बीते दिनों मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ की थी। अबू आजमी ने कहा था, “औरंगजेब इंसाफ पसंद बादशाह था। उसके कार्यकाल में ही भारत सोने की चिड़िया बना। मैं औरंगजेब को क्रूर शासक नहीं मानता हूं। औरंगजेब के समय में राजकाज की लड़ाई थी, धर्म की नहीं थी, हिंदू-मुसलमान की लड़ाई नहीं थी। औरंगजेब ने अपने कार्यकाल में कई हिंदू मंदिरों का निर्माण करवाया। औरंगजेब को लेकर गलत इतिहास दिखाया जा रहा है।”

हालांकि,बाद में अबू आजमी ने अपने बयान पर सफाई पेश करते हुए कहा कि उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *