BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 01 अप्रैल 2025 04:54 AM
  • 20.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस को दी ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं
  2. आईपीएल 2025 : मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया, रियान रिकल्टन और अश्विनी कुमार चमके
  3. भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का सीएम ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
  4. कैथोलिक बिशप काउंसिल ने की वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने की अपील : किरेन रिजिजू
  5. उत्तराखंड में सरकार ने चार जिलों में 15 स्थानों के नाम बदले
  6. राहुल गांधी की अन्नपूर्णा देवी को चिट्ठी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का जिक्र किया
  7. पंजाब में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, मंत्रियों और विधायकों के घरों का किया घेराव
  8. भाजपा को ‘नाम और छुआछूत’ में विश्वास : प्रियंका कक्कड़
  9. वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने वालों को किरेन रिजिजू का जवाब, संसद में खुली बहस की अपील
  10. विपक्ष के लोग वक्फ संशोधन बिल पर गुमराह कर देश में फैलाना चाहते हैं अस्थिरता : जगदंबिका पाल
  11. यूसीसी की गंगोत्री किसी न किसी रूप में सभी को लाभ देगी : पुष्कर सिंह धामी
  12. अमित शाह बार-बार आएंगे बिहार, आरजेडी का होगा सफाया : नीरज कुमार
  13. मेरी मां शीला दीक्षित आज भी लोगों के दिलों में जिंदा : लतिका
  14. म्यांमार : विनाशकारी भूकंप के बाद महसूस किए गए 36 झटके, 1700 की मौत, 3400 घायल
  15. मॉरीशस यात्रा, आरएसएस मुख्यालय, गिर पार्क और अन्य कार्यक्रम, कुछ ऐसा रहा पीएम मोदी का मार्च महीना

समाज में बुरे तत्व हमेशा होते हैं, उनके खिलाफ होनी चाहिए कार्रवाई : सिद्धारमैया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 जनवरी 2025, 10:29 PM IST
समाज में बुरे तत्व हमेशा होते हैं, उनके खिलाफ होनी चाहिए कार्रवाई : सिद्धारमैया
Read Time:3 Minute, 8 Second

बीएनटी न्यूज़

बेलगावी। एम सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस शासित कर्नाटक के बेलगावी से कांग्रेस ‘जय बापू, जय भीम और जय संविधान’ रैली निकाल रही है। महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सौ साल पूरे होने के अवसर पर ये रैली निकाली जा रही है। इस दौरान कर्नाटक के सीएम एम सिद्धारमैया ने भाजपा पर निशाना साधा।

रविवार रात सिटी मार्केट पुलिस स्टेशन पर गोडाउन स्ट्रीट में सामूहिक बलात्कार मामले पर पूछे सवाल पर सीएम सिद्धारमैया ने कहा, ” क्या भाजपा के कार्यकाल में कोई बलात्कार नहीं हुआ? बलात्कार नहीं होना चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा होनी चाहिए, लेकिन समाज में हमेशा बुरे तत्व होते हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

उन्होंने कहा, “हम एक साल से जय बापू कार्यक्रम कर रहे हैं, गांधी के सिद्धांत लोगों से दूर होते जा रहे हैं, हमें अपने जीवन में गांधी को वापस लाने की जरूरत है। गांधी ने कहा था कि समानता, सद्भाव, महिला सशक्तिकरण हमें अपने बीच वापस लाने की जरूरत है। लोग गांधी, अंबेडकर और संविधान का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस संविधान के साथ खड़ी है। राहुल गांधी खराब स्वास्थ्य के कारण नहीं आ रहे हैं। प्रियंका गांधी और खड़गे दोनों यहां हैं।

बता दें कि सिटी मार्केट पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत गोडाउन स्ट्रीट में सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया। दो दिहाड़ी मजदूर, जिनकी पहचान गणेश और श्रवण के रूप में हुई, उनको येलहंका जाने के लिए बस स्टैंड पर इंतजार कर रही एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना रविवार की है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस बेलगाम में ‘जय बापू, जय भीम और जय संविधान’ रैली निकाल रही है। इसमें बीआर अंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की जा रही है। बेलगाम रैली के लिए कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों और पीसीसी अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। यह रैली 27 जनवरी को मध्य प्रदेश में समाप्त होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *