BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 06 जून 2025 06:32 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने दिल्ली में दिखाई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, वनस्थली पार्क में लगाया पौधा
  2. पाकिस्तान करेगा नापाक हरकत तो चुन-चुन कर मारेंगे : अशोक कुमार मित्तल
  3. संजय झा ने विदेश मंत्री को दी विदेश दौरे पर उनके नेतृत्व में गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की जानकारी, राहुल गांधी पर साधा निशाना
  4. बेंगलुरु भगदड़ को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कर्नाटक सरकार से पूछे गंभीर सवाल
  5. अपराजिता सारंगी ने विदेश मंत्री को दी ब्रीफिंग, कहा- प्रतिनिधिमंडल ने विदेश में मजबूती से रखी भारत की बात
  6. अयोध्या में श्रीराम दरबार सहित सभी देवालयों की सामूहिक प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, सीएम योगी बने साक्षी
  7. अनुराग ठाकुर ने की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ, आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता पर दिया जोर
  8. ‘नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का प्रतीक’, पीएम मोदी ने लगाया कच्छ की महिलाओं से मिला सिंदूर का पौधा
  9. चार देशों की यात्रा के बाद भारत लौटा एक और प्रतिनिधिमंडल, मनीष तिवारी बोले- हम अपनी बात रखने में सफल रहे
  10. ‘हमारा हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित’, केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी
  11. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
  12. असदुद्दीन ओवैसी ने बिलावल भुट्टो के बयान को ‘मूर्खतापूर्ण’ बताया
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम मोदी ने रणनीतिक रोडमैप किया तैयार
  14. बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
  15. ‘भारतीय संस्कृति की प्रेरणा से यहां आया हूं’, रामलला के दर्शन के बाद बोले एरोल मस्क

सिंदूर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान को आरएलडी नेता ने बताया ‘शर्मनाक’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 जून 2025, 1:07 PM IST
सिंदूर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान को आरएलडी नेता ने बताया ‘शर्मनाक’
Read Time:3 Minute, 39 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) नेता मलूक नागर ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के उस बयान को शर्मनाक बताया है, जिसमें उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि भाजपा घर-घर जाकर सिंदूर बांटेगी, क्या आप मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे? क्या यह ‘एक राष्ट्र, एक पति’ योजना है।

बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान आरएलडी नेता मलूक नागर ने कहा कि भगवंत मान मेरे साथी सांसद थे और संसद में मेरे साथ बैठते थे। वे अक्सर शराब के नशे में सत्र में भाग लेते थे। एक बार उन्हें दंडित भी किया गया और निलंबित भी किया गया, लेकिन फिर भी वे नहीं रुके। वे अक्सर सीमा लांघते थे। सवाल उठता है कि क्या उन्होंने यह हालिया बयान नशे में दिया है। देश की सभी बेटियों और बहनों को किसी की पत्नी बनाने वाली उनकी टिप्पणी अपमानजनक और बेहद अपमानजनक है। कोई भी व्यक्ति सिंदूर अपनी पत्नी की मांग पर भरता है। दूसरी महिला के साथ वो नहीं बांट सकता है। भारतीय संस्कृति के हिसाब से भगवंत मान नीचे स्तर पर जाकर ऐसी शर्मनाक बयान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की तरक्की विपक्ष के लोग पचा नहीं पा रहे हैं। भगवंत मान शराब के नशे में बौखला गए हैं। देश सब देख रहा है, उन्हें शर्म आनी चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।

क्लासरूम निर्माण घोटाला मामले में ‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को एसीबी द्वारा जारी समन पर आरएलडी नेता मलूक नागर ने कहा कि यह देश संविधान और उसके तहत संसद को दी गई शक्तियों से चलता है। सांसद होने के नाते हमने उसी के अनुसार कानून बनाए हैं। अगर कोई भ्रष्टाचार में लिप्त है तो उसे कानूनी कार्रवाई और जांच एजेंसियों का सामना करना पड़ेगा। इस मामले में हम हजारों करोड़ के कथित घोटाले की बात कर रहे हैं, इसलिए निश्चित रूप से नोटिस और समन जारी किए जाएंगे और जवाब देने होंगे। ऑडिट रिपोर्ट में चिह्नित ऐसी किसी भी अनियमितता की जांच करना एजेंसियों की जिम्मेदारी है। कानून सबके लिए बराबर है। जो घोटाला करेगा उससे हिसाब तो लिया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जिन जिन लोगों को भ्रष्ट कहा था, उनके सबके साथ राजनीति का तालमेल बिठाकर काम किया। उन्होंने बच्चों की कसम खाई थी कि कभी कांग्रेस के साथ नहीं जाएंगे। लेकिन, कसम टूटी और कांग्रेस के साथ गए। केजरीवाल की स्थिति यह है कि वह दिल्ली का विधानसभा चुनाव भी हार गए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *