BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 07 मई 2025 07:14 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘पहलगाम हमले में मौतों की जिम्मेदारी ले केंद्र सरकार’, रांची में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे
  2. पहलगाम हमले का असर: वुलर झील का पर्यटन ठप, संकट में शिकारा मालिक
  3. अब भारत का पानी देश के हक में बहेगा : प्रधानमंत्री मोदी
  4. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  5. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  6. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  7. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  8. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  9. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  10. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  11. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  12. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  13. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  14. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  15. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन

सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिले मयंक गांधी, किसानों के मुद्दों पर की चर्चा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 जनवरी 2025, 12:04 AM IST
सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिले मयंक गांधी, किसानों के मुद्दों पर की चर्चा
Read Time:3 Minute, 23 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता मयंक गांधी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सीएम फडणवीस को अपनी 7 सालों की मेहनत और किसानों की स्थिति में सुधार के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी।

मुलाकात के दौरान मयंक गांधी ने कहा कि मैं अब राजनीति से अलग हो चुका हूं और मैंने अपनी एक अलग दुनिया बना ली है। मेरा मुख्य फोकस किसानों की समस्याओं पर है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक किसान आत्महत्या करते थे और इस मुद्दे पर मैं काम कर रहा हूं कि इसे कैसे रोका जाए। किसानों की आय कैसे बढ़े, इस पर मैं काम कर रहा हूं।

उन्होंने बताया कि वह महाराष्ट्र के बीड जिले के पर्ली क्षेत्र में जाकर किसानों के बीच रहने लगे थे, जहां उन्होंने पिछले सात वर्षों से किसानों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए काम किया है। हमने वहां 5 करोड़ 50 लाख पेड़ लगाए हैं और हम अब 4600 गांवों में काम कर रहे हैं। पिछले साल टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस ने हमारे काम का मूल्यांकन किया और रिपोर्ट में यह सामने आया कि जिन किसानों की सालाना आय 38,000 रुपये थी, उनकी आय अब बढ़कर 4 लाख रुपये हो गई है, यानी उनकी आय में 10 गुना का इजाफा हुआ है।

मयंक गांधी कहा कि उन्होंने एक फॉर्मर ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया है, जहां देश भर से किसान प्रशिक्षण लेने आते हैं। उन्होंने सीएम को इस सेंटर में आने का निमंत्रण दिया और कहा कि इन सभी प्रयासों को सरकार की मदद की जरूरत है, ताकि उन्हें और अधिक विस्तार दिया जा सके। सीएम फडणवीस ने भी आश्वासन दिया कि सरकार से जो मदद बन पाएगी, वह हम करेंगे।

मयंक गांधी ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या की दर में भी कमी आई है और अब किसानों को रोजगार मिलने लगा है। उन्होंने यह भी बताया कि वह डिप्रेशन में जी रहे किसानों की मदद कर रहे हैं और उनकी मानसिक स्थिति सुधारने के लिए काम कर रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने राजनीति छोड़ दी है और देश कैसे आगे बढ़े उसपर उनकी दिलचस्पी है। उन्होंने अंत में कहा कि वह अब कोई पार्टी ज्वाइन करने वाले नहीं हैं, अब वह राजनीति में नहीं आएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *