BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 13 अप्रैल 2025 07:18 AM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : अभिषेक शर्मा की धुआंधार पारी से हैदराबाद ने पंजाब को 8 विकेट से रौंदा
  2. बंगाल में वक्फ अधिनियम को लेकर हिंसा : कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीएपीएफ की तत्काल तैनाती का दिया आदेश
  3. हेराल्ड हाउस केस : ईडी ने एसोसिएटेड जर्नल्स की संपत्तियां जब्त करने के लिए दिया नोटिस
  4. राहुल गांधी और चीन की कम्युनिष्‍ट पार्टी के बीच समझौते से देश का व्यापार घाटा 25 गुना बढ़ा : पीयूष गोयल
  5. सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष
  6. देशभर में यूपीआई लेनदेन में दिक्कत, ‘तकनीकी समस्या’ बनी वजह
  7. दिल्ली एमसीडी में मेयर चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा और ‘आप’ में कांटे की टक्कर
  8. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  9. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  10. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  11. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  12. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  13. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  14. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  15. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत

सीएम बनने के लिए राजनीति में आए प्रशांत किशोर, जनता दिखाएगी बाहर का रास्ता: संजय जायसवाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 अप्रैल 2025, 11:37 PM IST
सीएम बनने के लिए राजनीति में आए प्रशांत किशोर, जनता दिखाएगी बाहर का रास्ता: संजय जायसवाल
Read Time:2 Minute, 53 Second

बीएनटी न्यूज़

बेतिया। भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने शनिवार को चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाएगी जो सिर्फ मुख्यमंत्री बनने के लिए बिहार आए हैं।

शनिवार को बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद ने कहा कि प्रशांत किशोर राजनीति में सिर्फ मुख्यमंत्री बनने के लिए आए हैं। लेकिन, बिहार की जनता बहुत ही समझदार है। जनता आम व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाती है। ऐसे लोगों को नहीं पूछने वाली है, जिनका मकसद सिर्फ मुख्यमंत्री बनना है।

दरअसल, बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसे लेकर जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को पटना के गांधी मैदान में रैली की। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि इस रैली में पांच लाख लोग आएंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ।

प्रशांत किशोर की फ्लॉप रैली पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि समस्या यह है कि कुछ लोग यह मानने लगते हैं कि वे जो चाहें कर सकते हैं। प्रशांत किशोर को भी अपने बारे में इसी तरह की उलझन थी। इस रैली से उनकी उलझन दूर हुई होगी।

तेजस्वी यादव ने मुसहर-भुइयां महारैली सह संवाद कार्यक्रम में लोगों से ‘सीएम बनने का आशीर्वाद’ मांगा। इस पर भाजपा सांसद ने कहा कि तेजस्वी यादव इसीलिए खुद को अगले सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट कर रहे हैं, क्योंकि, पूर्व में उनके माता-पिता बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्हें लगता है कि वह बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव जो कल तक बिहार में अपराध को लेकर सवाल खड़े कर रहे थे, आज जब उनके विधायक के यहां से पुलिस की छापेमारी में एके-56 बरामद होती है तो कुछ नहीं बोलते। यह क्यों न समझा जाए कि ये सारे अपराध तेजस्वी द्वारा प्रायोजित हैं, जैसे उनके पिता और माता के कार्यकाल में होते थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *