BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 05 जून 2025 09:13 PM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम मोदी ने रणनीतिक रोडमैप किया तैयार
  2. बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
  3. ‘भारतीय संस्कृति की प्रेरणा से यहां आया हूं’, रामलला के दर्शन के बाद बोले एरोल मस्क
  4. देश में कब शुरू होगी जातिगत जनगणना, सामने आई तारीख
  5. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत, 33 घायल
  6. आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ में 3 की मौत, कई घायल
  7. ‘सरेंडर जानते हो राहुल बाबा’, पंडित नेहरू का पत्र शेयर कर निशिकांत दुबे ने पूछा सवाल
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय ने एनर्जी सेक्टर में 11 वर्षों में हुए बड़े और परिवर्तनकारी सुधारों की दी जानकारी
  9. ‘ऐसी घटनाएं लोकतंत्र की जड़ों पर हमला’, सुप्रीम कोर्ट ने 2021 के बंगाल हिंसा मामले में छह आरोपियों की जमानत रद्द की
  10. जी-7 के शिखर सम्मेलन के लिए भारत को आमंत्रित नहीं किए जाने पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, कहा यह ‘कमजोर विदेश नीति’ का नतीजा
  11. संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने दी जानकारी
  12. पीएम मोदी 6 जून को करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे ‘चिनाब रेल ब्रिज’ का उद्घाटन
  13. राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे को लेकर दीपेंद्र हुड्डा बोले, ‘हरियाणा में संगठन विस्तार संभव’
  14. क्लासरूम कंस्ट्रक्शन घोटाला : मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को एसीबी का समन, पूछताछ के लिए बुलाया
  15. संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाकर स्वदेश लौटा

सीएम मोहन यादव का राहुल गांधी पर हमला, जूते पहनकर दादी को श्रद्धांजलि देना संस्कार के खिलाफ

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 जून 2025, 1:00 AM IST
सीएम मोहन यादव का राहुल गांधी पर हमला, जूते पहनकर दादी को श्रद्धांजलि देना संस्कार के खिलाफ
Read Time:2 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भोपाल में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा के समक्ष जूते पहनकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सवाल उठाया है और कहा कि यह हमारे संस्कारों के खिलाफ है।

दरअसल, राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल पहुंचे, यहां वे कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। इस मौके पर राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यालय के समक्ष पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी दादी इंदिरा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। आरोप है कि वे इस दौरान जूते पहने हुए थे, इसी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटाक्ष किया है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने दादी को पुष्पांजलि अर्पित की और जूते नहीं खोले, यह हमारे संस्कार के खिलाफ है। इन सब बातों का उन्हें ध्यान रखना चाहिए। हमारे देश और समाज में संस्कृति के प्रति संवेदनशीलता रहती है और ऐसा किया जाना उचित नहीं माना जाएगा। राहुल गांधी के मध्य प्रदेश प्रवास को लेकर उन्होंने कहा कि अच्छी बात है कि वह मध्य प्रदेश आए, लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी दलों के लोग आते हैं, अपने दल के अनुसार काम करें।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी जनता के बीच अपने कार्य से, अपने संस्कारों से, अपने कार्यकर्ताओं और अपने कार्यक्रम के माध्यम से सक्रिय रहती है। यही कारण है कि भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है। भाजपा ने जनसंघ के समय से ही राज्य में नगर पालिका से लेकर अन्य चुनाव जीते और सरकार बनाई। यहां उनकी दाल नहीं गलने वाली।

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 जून को 11 वर्ष पूरे होने वाले हैं। इसी सिलसिले में संगठन की बैठक बुलाई गई थी और 11 से 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विकास कार्य होंगे। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ता करेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *