BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 08:46 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

सीतापुर : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया अहिल्याबाई प्रतिमा का लोकार्पण, जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर भड़के

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 जून 2025, 5:16 PM IST
सीतापुर : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया अहिल्याबाई प्रतिमा का लोकार्पण, जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर भड़के
Read Time:3 Minute, 38 Second

बीएनटी न्यूज़

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को सीतापुर में नगर पालिका परिषद द्वारा निर्मित लोकमाता अहिल्याबाई की पुनर्निर्मित प्रतिमा का लोकार्पण किया। यह प्रतिमा शहर के
नेत्र अस्पताल चौराहे के पास स्थापित की गई है। लोकार्पण के बाद डिप्टी सीएम सीधे जिला अस्पताल पहुंचे, जहां अव्यवस्थाओं को देखकर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने इमरजेंसी वार्ड में एयर कंडीशनर (एसी) बंद पाया, जिस पर उन्होंने तत्काल इसे चालू करने के सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। वार्ड से बाहर निकलते ही उन्होंने देखा कि एग्जॉस्ट फैन गायब हैं, जिसके लिए उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) को जमकर फटकार लगाई। इसके अलावा, अग्निशामक यंत्रों की खराब स्थिति पर भी नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

अस्पताल परिसर और ओपीडी वार्ड के पीछे चैनल की ओर गंदगी देखकर उन्होंने साफ-सफाई पर जोर दिया और संबंधित अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल परिसर में हड़कंप मचा रहा।

इसी बीच, एक बुजुर्ग और दिव्यांग व्यक्ति राजू मिश्रा डिप्टी सीएम से मिलने पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि वह लंबे समय से बैसाखी और व्हीलचेयर के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई सहायता नहीं मिली।

राजू मिश्रा ने बताया कि उनके पास कोई कार्ड भी नहीं है और वह अपनी गुहार लगाने आए थे। लेकिन, अस्पताल प्रशासन के असंवेदनशील रवैये के कारण उन्हें बिना मदद के लौटना पड़ा। गर्मी में वह हाथों के सहारे जमीन पर चलकर आए, फिर भी उन्हें व्हीलचेयर तक उपलब्ध नहीं कराई गई। हालांकि, जाने के समय उन्हें व्हीलचेयर से बाहर तक छोड़ा गया।

मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम ने लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा के अनावरण पर नगर पालिका को धन्यवाद दिया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। जिला अस्पताल की स्थिति पर उन्होंने कहा कि कोविड से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है और सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। वहीं, घर-घर सिंदूर बांटने की अफवाहों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई योजना नहीं है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *