BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 मार्च 2025 05:05 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. बिहार चुनाव को लेकर 26 मार्च को एनडीए नेताओं की बैठक, जेपी नड्डा और विनोद तावड़े रहेंगे मौजूद
  2. संजय राउत ने जज के घर कैश मिलने पर उठाए सवाल, सुशांत सिंह मामले पर भाजपा को घेरा
  3. बिहार में इफ्तार पर सियासत : जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष बोले- मुसलमान जानते हैं उनका नीतीश कुमार से बड़ा हितैषी कोई नहीं
  4. चेन्नई : डीके शिवकुमार ने अन्नामलाई पर साधा निशाना, परिसीमन पर दिया जवाब
  5. राष्ट्रगान के अनादर को लेकर नीतीश के खिलाफ केस दर्ज
  6. थरूर की क्षमताओं को नहीं भुना पा रही कांग्रेस, इसलिए खटखटा सकते हैं भाजपा का दरवाजा
  7. बांग्लादेश में हिंदुओं की जिम्मेदारी भारत की, इस कर्तव्य से हम बच नहीं सकते : आरएसएस
  8. भाजपा के साथ कोई मतभेद नहीं, पार्टी अध्यक्ष का चुनाव जल्द : आरएसएस
  9. जब राजनीति का स्‍तर गिरता है, तो समाज की रक्षा के लिए साहित्य आता है आगे : शशि थरूर
  10. राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करने के लिए 14 विधायक एमसीडी के लिए नॉमिनेट
  11. जस्टिस यशवंत वर्मा के बंगले से कैश बरामदगी मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित
  12. फर्जी वोटरों से संबंधित शिकायतों को दूर करने के लिए राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर रहे निर्वाचन अधिकारी
  13. सपा सांसद के राणा सांगा पर विवादित बयान से राजनीति गरमाई
  14. बिहार का इतिहास गौरवशाली, लेकिन वर्तमान मुश्किल : कन्हैया कुमार
  15. असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस सम्मेलन में उदित राज बोले- ‘कामगारों के अधिकारों के लिए जारी रहेगा संघर्ष’

स्वाति मालीवाल ने पंजाब सरकार पर लगाया केजरीवाल को फायदा पहुंचाने का आरोप

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 मार्च 2025, 12:20 AM IST
स्वाति मालीवाल ने पंजाब सरकार पर लगाया केजरीवाल को फायदा पहुंचाने का आरोप
Read Time:3 Minute, 19 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। दिल्ली महिला आयोग की पूर्व प्रमुख और राज्य सभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने पंजाब सरकार और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। पंजाब में किसानों पर हुई कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि इसके पीछे केजरीवाल को फायदा पहुंचाने का मकसद छिपा है।

स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”किसानों पर देर रात हुए अत्याचार का मकसद हाईवे खुलवाना नहीं, केजरीवाल जी के लिए राज्यसभा का रास्ता खोलने का है। केजरीवाल जी को लगता है ऐसा करने से लुधियाना का व्यापारी खुश होगा, चुनाव जीतेंगे और अरोड़ा जी की राज्यसभा सीट खाली होगी।”

स्वाति मालीवाल ने पंजाब सरकार से सवाल किया कि जब किसान दिल्ली में बैठे थे तब पंजाब में चुनाव भी आने वाले थे। उस समय किसानों को खुश करने के लिए केजरीवाल ने खुद को सेवादार बताया था। अब जब किसान पंजाब में बैठे हैं, तो केजरीवाल ने आंदोलन को बातचीत से नहीं, जोर-जुल्म से खत्म करने का प्रयास किया। उन्होंने पूछा कि ऐसा दोहरा रवैया क्यों?

स्वाति मालीवाल ने कहा, ”वार्ता की जगह ऐसा तानाशाही मार्ग अपनाना केजरीवाल जी के गुस्से और बदले की भावना का एक और उदाहरण है।”

इस मामले पर पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा ने राज्य सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के साथ गलत कर रही है। पंजाब सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने कहा कि भगवंत मान जैसा बर्ताव कर रहे हैं, ऐसा बर्ताव अंग्रेज करते थे।

कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने किसानों पर कार्रवाई को गलत ठहराया और कहा कि पंजाब सरकार और केंद्र सरकार मिले हुए हैं।

वहीं, शंभू और खनौरी बॉर्डर से किसानों को हटाने के सवाल पर तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत रॉय ने कहा, ”मैं इसकी निंदा करता हूं।”

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार संधवा ने किसानों से पंजाब का रास्ता खोलने की अपील की। उन्होंने कहा कि रास्ते बंद होने से व्यापार और उद्योग सेक्टर को झटका लगा है। इसके साथ ही नशे के खिलाफ कार्रवाई पर स्पीकर ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में पूरा पंजाब एकजुट है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *