BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 01 अप्रैल 2025 04:48 AM
  • 20.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस को दी ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं
  2. आईपीएल 2025 : मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया, रियान रिकल्टन और अश्विनी कुमार चमके
  3. भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का सीएम ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
  4. कैथोलिक बिशप काउंसिल ने की वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने की अपील : किरेन रिजिजू
  5. उत्तराखंड में सरकार ने चार जिलों में 15 स्थानों के नाम बदले
  6. राहुल गांधी की अन्नपूर्णा देवी को चिट्ठी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का जिक्र किया
  7. पंजाब में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, मंत्रियों और विधायकों के घरों का किया घेराव
  8. भाजपा को ‘नाम और छुआछूत’ में विश्वास : प्रियंका कक्कड़
  9. वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने वालों को किरेन रिजिजू का जवाब, संसद में खुली बहस की अपील
  10. विपक्ष के लोग वक्फ संशोधन बिल पर गुमराह कर देश में फैलाना चाहते हैं अस्थिरता : जगदंबिका पाल
  11. यूसीसी की गंगोत्री किसी न किसी रूप में सभी को लाभ देगी : पुष्कर सिंह धामी
  12. अमित शाह बार-बार आएंगे बिहार, आरजेडी का होगा सफाया : नीरज कुमार
  13. मेरी मां शीला दीक्षित आज भी लोगों के दिलों में जिंदा : लतिका
  14. म्यांमार : विनाशकारी भूकंप के बाद महसूस किए गए 36 झटके, 1700 की मौत, 3400 घायल
  15. मॉरीशस यात्रा, आरएसएस मुख्यालय, गिर पार्क और अन्य कार्यक्रम, कुछ ऐसा रहा पीएम मोदी का मार्च महीना

हजारीबाग हिंसा : मंत्री इरफान और भाजपा के वरिष्ठ विधायक में जुबानी जंग

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 फ़रवरी 2025, 6:07 AM IST
हजारीबाग हिंसा : मंत्री इरफान और भाजपा के वरिष्ठ विधायक में जुबानी जंग
Read Time:3 Minute, 20 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। हजारीबाग जिले के इचाक में बुधवार को महाशिवरात्रि के दिन दो समुदायों के बीच हिंसक टकराव, पथराव और आगजनी की घटना पर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग का सिलसिला तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने जहां इस घटना के लिए सरकार की तुष्टिकरण की नीति को जिम्मेदार ठहराया है, वहीं सत्तारूढ़ पक्ष का कहना है कि भाजपा और आरएसएस के लोगों ने सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश की है।

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने हिंसक झड़प की घटना के लिए भाजपा और आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने गुरुवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा, ”मुझे हजारीबाग की घटना की जानकारी है। इस तरह की प्रवृत्ति नहीं चलेगी। वे लोग अल्पसंख्यक समाज को नीचा दिखा रहे हैं। राज्य में अल्पसंख्यक होना पाप नहीं है। हमारा समाज मेहनत और मजदूरी करता है। हम लोग सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। कानून जो भी हाथ में लेगा, उस पर हम कठोरतापूर्वक कार्रवाई करेंगे।”

अंसारी ने कहा, ”भाजपा और आरएसएस की विचारधारा समाज को तोड़ने वाली है। हम मोहब्बत का पैगाम देते हैं। देश प्यार से चलेगा। हम लोग अमन-चैन और शांति की बात करते हैं और ये लोग द्वेष की बात करते हैं।”

भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह ने कहा, ”इस राज्य में हिंदुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। हमारे त्योहारों में म्लेच्छ लोग पथराव करते हैं। हिंदुओं को एकजुट होकर ऐसे लोगों से लोहा लेने की जरूरत है। एक भी हिंदू पर पत्थर चलेगा तो इसका मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।”

उन्होंने झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी के घटना के लिए आरएसएस को जिम्मेदार ठहराए जाने के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि इरफान के कहने से क्या होता है? उसकी औकात क्या है? मंत्री हो जाने से क्या होता है? सीपी सिंह ने नाराज लहजे में कहा, ”आरएसएस पिता लगता है इनका।”

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी इरफान अंसारी की ओर से आरएसएस के खिलाफ दिए गए बयान को सरासर गलत बताते हुए कहा कि उन्हें इस तरह की जुबानी हरकत नहीं करनी चाहिए। घटना कैसे हुई, किसने कराई, इसकी सरकार जांच कराए। वह मंत्री हैं, उन्हें इस तरह की बात नहीं कहनी चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *