BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 23 मई 2025 09:55 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  2. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  3. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  4. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  5. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  6. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  7. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  8. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  9. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  10. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  11. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2
  12. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता बताने मास्को पहुंची कनिमोझी, क्योटो में संजय झा ने खोली पाकिस्तान की पोल
  13. पाकिस्तानी सेना फिर बेनकाब, बोल रही आतंकी हाफिज सईद की ही जुबान, सिंधु जल समझौते पर दिया विवादित बयान
  14. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दिया भारत के साथ सऊदी अरब में वार्ता का प्रस्ताव
  15. ‘नफरत और कट्टरता की अमेरिका में कोई जगह नहीं’, इजरायली कर्मियों की हत्या पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

हिंदुस्‍तान के खिलाफ माहौल बनाए रखने में है पाकिस्‍तान की फौज का अस्तित्व : पवन कुमार बंसल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 मई 2025, 10:42 PM IST
हिंदुस्‍तान के खिलाफ माहौल बनाए रखने में है पाकिस्‍तान की फौज का अस्तित्व : पवन कुमार बंसल
Read Time:3 Minute, 14 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। भारत और पाकिस्‍तान के बीच तीन दिन तक चले लंबे संघर्ष के बाद शनिवार को सीजफायर की घोषणा हुई। इसके कुछ घंटे बाद ही पाकिस्‍तान ने सीजफायर का उल्‍लंघन कर दिया। इस पर कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने कहा कि पाकिस्‍तान की फौज का अस्तित्व हिंदुस्‍तान के खिलाफ माहौल बनाए रखने में ही है।

कांग्रेस नेता ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान ऐसी जगह है, जहां देश की फौज नहीं, फौज का देश है। पाकिस्तान में फौज ही सब कुछ है। इससे यह पता चलता है कि वहां से कभी भी कुछ ठीक नहीं हो सकता है।

बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान पवन कुमार बंसल ने कहा कि अमेरिका की मदद से भारत और पाकिस्तान में सीजफायर के फैसले के बाद भी इसका उल्लंघन किया गया। भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार पाकिस्तान हमले करता रहा। इससे साफ पता चलता है कि पाकिस्तान मानने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि साल 1965 और 1971 में भारत ने इस पड़ोसी देश को बुरी तरह से हराया था, लेकिन वह बाज नहीं आ रहा है। आतंकवाद को पाकिस्तान आश्रय देता आ रहा है। इस बार भी मारे गए आतंकवादियों को पाकिस्तान के झंडों में लपेटकर सम्मान दिया गया। उन्होंने हिंदुस्तान को शांत देश बताते हुए कहा कि भारत कभी भी पहले आक्रमण नहीं करता। जब उन्होंने हमारे पर्यटकों को निशाना बनाया, तो हमारी तरफ से कार्रवाई की गई। यह सेना का देश है। मुझे नहीं लगता कि उनकी तरफ से कुछ भी अच्छा किया जाएगा।

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के मोदी सरकार की युद्ध नीति की तारीफ पर पवन कुमार बंसल ने कहा कि सभी दल एकजुट होकर प्रधानमंत्री के साथ खड़े हैं। सभी ने सरकार को समर्थन देने की बात कही थी। पूरा देश, चाहे विपक्ष हो या सत्ताधारी, सभी इस मुद्दे पर एकजुट हैं। भारतीय सेना के फैसले और कार्रवाई का सारे विपक्ष ने स्वागत और सराहना की है।

उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के जवाबी हमलों का भारतीय सेना ने सटीक जवाब दिया है। इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने एक लेख में मोदी सरकार की युद्ध नीति की सराहना की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *