BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 07:56 AM
  • 12.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  2. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  3. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  4. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  5. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  6. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  7. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  8. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  9. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  10. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  11. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  12. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  13. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  15. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश

20 महीनों के बाद सीएम मान को आई सुध, पंजाब सरकार ने धालीवाल से छीना ‘अस्तित्व विहीन विभाग’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 फ़रवरी 2025, 11:45 PM IST
20 महीनों के बाद सीएम मान को आई सुध, पंजाब सरकार ने धालीवाल से छीना ‘अस्तित्व विहीन विभाग’
Read Time:3 Minute, 43 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। पंजाब की ‘आप’ सरकार ने अपने लिए एक नई मुसीबत खड़ी कर ली है। मामला एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल से जुड़ा है। मंत्री करीब 20 महीने से एक ऐसे विभाग का नेतृत्व कर रहे थे, जो केवल कागजों पर ही था और जिसमें स्टाफ का आवंटन नहीं था।

यह तथ्य शुक्रवार को मुख्य सचिव द्वारा जारी गजट अधिसूचना में सामने आया, जिसमें कहा गया कि धालीवाल को आवंटित प्रशासनिक सुधार विभाग अस्तित्व में ही नहीं है।

अब धालीवाल केवल एनआरआई मामलों के विभाग का प्रभार संभालेंगे।

अधिसूचना में कहा गया है, “मंत्रियों के बीच विभागों के आवंटन के संबंध में पिछली पंजाब सरकार की अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए, धालीवाल को पहले आवंटित प्रशासनिक सुधार विभाग आज की तारीख में अस्तित्व में नहीं है।”

अधिसूचना में कहा गया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर धालीवाल के पोर्टफोलियो में संशोधन का निर्णय 7 फरवरी, 2025 से प्रभावी होगा।

इससे पहले, धालीवाल के पास कृषि और किसान कल्याण विभाग था।

मई 2023 में कैबिनेट फेरबदल में उन्हें प्रशासनिक सुधार विभाग दिया गया। सितंबर 2024 में एक और कैबिनेट फेरबदल में धालीवाल को “अस्तित्वहीन” विभाग दिया गया।

विपक्षी भाजपा ने भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार की आलोचना की और इस फैसले को “केजरीवाल मॉडल” करार दिया।

इस फैसले का मजाक उड़ाते हुए पत्रकार कंचन गुप्ता ने शनिवार को एक्स पर लिखा, “पंजाब में प्रशासनिक सुधार मंत्री तो थे लेकिन प्रशासनिक सुधार मंत्रालय नहीं था। सीएम भगवंत मान की अगुआई वाली आप सरकार को इस बात की जानकारी तब तक नहीं थी, जब तक कि उसने प्रशासनिक सुधार मंत्री का टैग नहीं मिटा दिया। यह केजरीवाल मॉडल है।”

भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को ढोंगी बताया।

उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “आप पंजाब सरकार में संकट की कल्पना कर सकते हैं, यदि उन्हें यह समझने में 20 महीने लग गए कि उसके एक प्रमुख मंत्री को सौंपा गया विभाग वास्तव में अस्तित्व में ही नहीं था।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री और अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने कहा, “पंजाब में ऐसी चीजें हो रही हैं क्योंकि इसे दिल्ली में रिमोट कंट्रोल से चलाया जा रहा है।”

यह पर्व शिव भक्तों के लिए विशेष आस्था का दिन होता है, जब वे भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उपवासी रहते हैं। इस बार 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का व्रत किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *