BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 23 मई 2025 12:12 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दुश्मन के हमले नाकाम करने से लेकर दांत खट्टे करने तक अग्निवीरों की भूमिका
  2. जासूसी कांड : ज्योति मल्होत्रा को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया, पिता ने सरकारी वकील मांगा
  3. जी. परमेश्वर के शिक्षण संस्थान में ईडी की छापेमारी राजनीतिक प्रतिशोध : प्रियांक खड़गे
  4. अंतिम सुनवाई के बाद भी लगे कि वक्फ कानून असंवैधानिक है तो कोर्ट इसे रद्द कर सकता है : सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता
  5. पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
  6. जम्मू-कश्मीर: सेना को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, एक जवान घायल
  7. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र कर पीएम मोदी बोले, ‘22 अप्रैल का बदला 22 मिनट में लिया’
  8. ‘छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं’, रूस दौरे से पहले प्रतिनिधिमंडल का स्पष्ट संदेश
  9. विकसित भारत बनाने के लिए देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का महायज्ञ चल रहा है : पीएम मोदी
  10. पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगार जब तक मारे नहीं जाते, ऑपरेशन सिंदूर अधूरा: संजय राउत
  11. पीएम मोदी ने किया देशनोक स्टेशन का उद्घाटन, करणी माता मंदिर में की पूजा-अर्चना
  12. दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान, 3 की मौत
  13. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, कई दहशतगर्दों को घेरा
  14. आईपीएल 2025 : बुमराह-सैंटनर की दमदार गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में, डीसी को 59 रनों से हराया
  15. पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश

हार के बाद कांग्रेस में लगी इस्तीफें की झड़ी, प्रदेश प्रवक्ता ने दिया पद से त्यागपत्र

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 मार्च 2022, 9:03 AM IST
हार के बाद कांग्रेस में लगी इस्तीफें की झड़ी, प्रदेश प्रवक्ता ने दिया पद से त्यागपत्र
Read Time:2 Minute, 16 Second

हार के बाद कांग्रेस में लगी इस्तीफें की झड़ी, प्रदेश प्रवक्ता ने दिया पद से त्यागपत्र

देहरादून। प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Assembly elections 2022) में कांग्रेस की हार क्या हुई पार्टी के भीतर ही घमासान मच गया है। चुनाव परिणाम आने के बाद से शुरू हुआ इस्तीफों का सिलसिला अब और जोर पकड़ने लगा है। अब बागेश्वर जिले की दोनों सीटों पर हार के बाद नगर अध्यक्ष ने अपना इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अपना त्यागपत्र जिलाध्यक्ष को भेज दिया। उन्होंने तो राजनीति से भी संन्यास की घोषणा कर दी है। इतना ही नहीं राज्य के प्रदेश प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।

Read also- UP MLC Election: गठबंधन के खाते में गई एमएलसी की सीट,सपा जिलाध्यक्ष ने की घोषणा

युवा कांग्रेस (Congress) के जिलाध्यक्ष ने अपने भेजे इस्तीफे में लिखा है कि वह हमेशा से दबे और पिछड़ों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के माध्यम से इसे जारी नहीं रख सकेंगे। उन्होंने अपना त्यागपत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन,प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या और प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर को भेजा है। उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी की हार के बाद उनके मन में कई सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने इस्तीफे में कांग्रेस की हार के लिए अति आत्मविश्वास, बूथ में सेंधमारी को न रोक पाना, वरिष्ठ पदाधिकारियों की उदासीनता के अलावा शीर्ष नेताओं की प्रदेश में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार नहीं करना बताया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *