BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 22 मई 2025 07:49 PM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : बुमराह-सैंटनर की दमदार गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में, डीसी को 59 रनों से हराया
  2. पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश
  3. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आउटरीच : संजय झा के नेतृत्व में पहला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पांच देशों की यात्रा पर रवाना
  4. झारखंड की कांग्रेस विधायक के नाम चार वोटर आईडी और दो पैन कार्ड, सदस्यता रद्द करने की मांग
  5. तीन दशकों में पहली बार इतना बड़ा नक्सली मारा गया है : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  6. पाक प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया हो एकजुट, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भारत ने दिया करारा जवाब : राघव चड्ढा
  7. विदेश जा रहा प्रतिनिधिमंडल विजय शाह की टिप्पणी का जवाब भी लेकर जाए : आरिफ मसूद
  8. पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में भारत को फायदा हुआ या नुकसान, सरकार को बताना चाहिए : विजय वडेट्टीवार
  9. सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका खारिज की
  10. प्रधानमंत्री मोदी ने दिलाई योग को दुनिया भर में पहचान : सीएम नायडू
  11. नेशनल हेराल्ड केस: राउज एवेन्यू कोर्ट में 2 से 8 जुलाई तक रोज होगी सुनवाई
  12. मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए सरकार ने किया सांसदों का प्रतिनिधिमंडल भेजने का प्रयोग : संजय राउत
  13. छत्तीसगढ़ को पीएम मोदी की अनुपम सौगात, डोंगरगढ़ समेत 5 रेलवे स्टेशन का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
  14. ‘देशभक्ति खून से आती है, कागज या फॉर्म भरने से नहीं’, मनजिंदर सिरसा का राहुल गांधी पर वार
  15. ‘आतंकिस्तान’ है पाकिस्तान, विश्व स्तर पर करेंगे साबित : सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सदस्य

अमरिंदर सिंह बराड़ बने पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 अप्रैल 2022, 1:18 PM IST
अमरिंदर सिंह बराड़ बने पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष
Read Time:4 Minute, 4 Second

अमरिंदर सिंह बराड़ बने पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (बीएनटी न्यूज़)| पंजाब में कांग्रेस ने अपना नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। विधानसभा चुनावों में बड़ी हार के बाद पार्टी ने राज्य की इकाई में बदलाव करते हुए राजा बराड़ को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पंजाब विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद नवजोत सिंह सिद्धू से पंजाब प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा ले लिया गया था। इसके रविवार को पार्टी ने राज्य इकाई में प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही कांग्रेस विधायक दल के नेता और उपनेता के नाम भी फाइनल कर दिया है।

कांग्रेस ने पार्टी नेता अमरिंदर सिंह बराड़ उर्फ राजा वाडिंग को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, जोकि यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। पार्टी हाईकमान ने प्रताप सिंह बाजवा को राज्य में नेता विपक्ष (सीएलपी) बनाया गया है और भारत भूषण आशु को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। पंजाब चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से यह पद खाली था।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से शनिवार को पत्र जारी किया गया। इसमें पंजाब अध्यक्ष व सीएलपी नेता के अलावा दो ओर नियुक्तियां की गई हैं। पंजाब कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर भारत भूषण आशू को नियुक्त किया गया है। जबकि कांग्रेस विधायक दल के उपनेता की जिम्मेदारी डॉ. राज कुमार को दी गई है।

गौरतलब है कि पंजाब समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा। इन पांच में से एक मात्र राज्य पंजाब में कांग्रेस सत्ता में थी। वहां भी पार्टी को हर का सामना करना पड़ा। राज्य में अब आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई है और भगवंत मान पंजाबियों के गढ़ के नए मुख्यमंत्री हैं।

देश में कांग्रेस की सरकार अब केवल पांच राज्यों में बची रह गई है। इनमें तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। चुनाव में हार के बाद से ही यह कहा जा रहा है कि पंजाब में कांग्रेस की अंदरूनी कलह ही पार्टी के बुरे प्रदर्शन का कारण है।

चुनाव से ठीक कुछ महीने पहले नवजोत सिद्धू को पंजाब में पार्टी का अध्यक्ष गया था। पार्टी नेतृत्व के इस फैसले से कैप्टन अमरिंदर सिंह काफी नाराज हुए थे, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। कैप्टन सिद्धू को प्रदेश बनाये जाने से नाराज थे। कांग्रेस में कलह यहीं नहीं रुकी, मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर भी जारी रही। हालांकि अंत में चरणजीत सिंह चन्नी ही सीएम चेहरा बनाए गए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *