BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 07 मई 2025 12:19 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘आतंकियों को पता होना चाहिए कि बचने के लिए कोई जगह नहीं’, इजरायल का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्थन
  2. ऑपरेशन सिंदूर : अमित शाह ने एलजी मनोज सिन्हा और सीएम उमर अब्दुल्ला से की बात
  3. ऑपरेशन सिंदूर : भारत के एयरस्ट्राइक के बाद सहमा पाकिस्तान, आसमान में भी सन्नाटा
  4. ’25 मिनट के अंदर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पूरा’, ले. कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह बोलीं- 9 आतंकी ठिकाने तबाह
  5. पाकिस्तान आतंकवादियों के शरण स्थल के रूप में पहचान बना चुका है : विदेश सचिव
  6. भारत की एयर स्ट्राइक के बाद इस्लामाबाद में स्कूल-कॉलेज बंद, आदेश जारी
  7. मोदी सरकार किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  8. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बोले विनय नरवाल के पिता, यह स्ट्राइक आतंकियों के जेहन में गूंजती रहेगी
  9. ऑपरेशन सिंदूर : 22 अप्रैल से 7 मई तक, ‘न भूलते हैं, न माफ करते हैं…’
  10. ‘आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस दिखाए दुनिया’, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले विदेश मंत्री जयशंकर
  11. पाक मंत्री भारत के खिलाफ उगल रहे थे जहर, विदेशी मीडिया ने करा दी बोलती बंद, याद दिलाया उनके रक्षा मंत्री का बयान
  12. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जय हिंद लिखकर, नेताओं ने सेना के शौर्य को किया सलाम
  13. शुभम की पत्नी बोलीं- पति की मौत का बदला लेने के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया
  14. रक्षा मंत्री ने ‘भारत माता की जय’ लिखकर दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  15. दुनिया को भारत ने बताया हमने आतंकी ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक, यूएन महासचिव ने जताई चिंता

पश्चिमी यूपी में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हुई शुरू, नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने नोएडा के बिसरख से शुरू की यात्रा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 दिसंबर 2022, 5:52 PM IST
पश्चिमी यूपी में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हुई शुरू, नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने नोएडा के बिसरख से शुरू की यात्रा
Read Time:3 Minute, 4 Second

पश्चिमी यूपी में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हुई शुरू, नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने नोएडा के बिसरख से शुरू की यात्रा

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने जनपद वार भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने गौतम बुद्ध नगर इस यात्रा का नेतृत्व किया। उनके साथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हुए। इसकी शुरूआत ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव से हुई है। यह यात्रा ग्रेटर नोएडा के गांवों से होते हुए शाम को बुलंदशहर पहुंचेगी। कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकल रही भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस जनपदवार भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव से शुरू हुई यात्रा 21 जिलों में रात्रि प्रवास करते हुए 22 दिसंबर को रामपुर में पहुंचकर संपन्न होगी।

पूर्व मंत्री और कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव से इस यात्रा का शुभारंभ किया। उनके साथ में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस यात्रा में शामिल हुए। हाथों में भारत जोड़ो यात्रा के झंडे लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साह में नजर आए और इस दौरान बेसरा गांव में जगह-जगह पर सभी कार्यकतार्ओं पर फूलों की वर्षा भी हुई और नसीमुद्दीन सिद्दीकी का कई जगह पर स्वागत किया गया।

रात्रि में बुलंदशहर में होगा प्रवास

इस दौरान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष ने बताया कि यह यात्रा बिसरख से शुरू हुई है। इसके बाद यह पतवारी गांव जाएगी और फिर वैदपुरा गांव जाएगी। जहां पर स्वर्गीय राजेश पायलट की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा। उसके बाद दादरी होते हुए बुलंदशहर के लिए यह यात्रा निकल जाएगी और रात्रि में बुलंदशहर में ही प्रवास किया जाएगा। यह गौतमबुद्धनगर से शुरू होकर बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर , बिजनौर, अमरोहा, सम्भल और मुरादाबाद से गुजरेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *