BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 12 मई 2025 05:59 PM
  • 39.64°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  2. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  3. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  4. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  5. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  6. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा
  7. डीजीएमओ की बातचीत से पहले पीएम मोदी की बैठक, सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद
  8. मणिपुर में दो महीने में लोकप्रिय सरकार बनेगी : भाजपा सांसद
  9. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के 35-40 सैनिक मारे गए : सेना
  10. पाकिस्तान को सीजफायर के लिए मजबूर करने में नौसेना की भी रही अहम भूमिका
  11. भारत के सटीक हमलों के बाद पाकिस्तान के तबाह एयर बेस के सैटेलाइट इमेज सामने आए
  12. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 100 से अधिक आतंकवादी ढेर : सेना
  13. सीजफायर के उल्लंघन के बाद सेना प्रमुख ने की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा, आर्मी को जवाबी कार्रवाई की छूट
  14. आईपीएल के फिर से शुरू होने की संभावना के मद्देनजर बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी को मंगलवार तक एकत्रित होने को कहा
  15. डोनाल्ड ट्रंप ने की संघर्ष विराम के लिए भारत-पाक की सराहना, कहा- साथ मिलकर कश्मीर मुद्दे का हल निकालेंगे

दिल्ली सरकार ने नए जनकपुरी-आरके आश्रम मेट्रो कॉरिडोर की बाधा दूर की

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 अक्टूबर 2022, 1:18 PM IST
दिल्ली सरकार ने नए जनकपुरी-आरके आश्रम मेट्रो कॉरिडोर की बाधा दूर की
Read Time:3 Minute, 42 Second

दिल्ली सरकार ने नए जनकपुरी-आरके आश्रम मेट्रो कॉरिडोर की बाधा दूर की

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को जनकपुरी-आरके आश्रम मेट्रो कॉरिडोर की राह में आ रहे पेड़ों को हटाने और ट्रांसप्लांट करने की मंजूरी दे दी। इससे राष्ट्रीय राजधानी में मेट्रो कनेक्टिविटी और पहुंच में सुधार होगा।

यह परियोजना लंबे समय से लंबित थी, क्योंकि डेरावल नगर में जनकपुरी-आरके आश्रम मेट्रो कॉरिडोर मार्ग के रास्ते में एक पार्क था। पार्क में 316 पेड़ थे, जिससे निर्माण कार्य में बाधा आ रही थी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने उस जगह से पेड़ों को हटाने और ट्रांसप्लांट करने की मंजूरी मांगी थी, जो कुछ समय से अटकी हुई थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डीएमआरसी को साइट पर 316 पेड़ों को हटाने और प्रत्यारोपण की अनुमति इस शर्त पर दी है कि मुआवजे के रूप में 3,160 नए पेड़ लगाए जाएंगे।

कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो के फेज 4 का हिस्सा है। कॉरिडोर के निर्माण के बाद यह मैजेंटा लाइन के जनकपुरी वेस्ट स्टेशन को ब्लू लाइन के आरके आश्रम स्टेशन से जोड़कर पश्चिमी दिल्ली और मध्य दिल्ली को जोड़ने में मदद करेगा।

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया, “हमने आज जनकपुरी और आरके आश्रम के बीच एक नए मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण का रास्ता साफ कर दिया है। डीएमआरसी को परियोजना में बाधा डालने वाले 316 पेड़ों को हटाने और प्रत्यारोपण करने की अनुमति दी गई है, बशर्ते वे और 3,160 पेड़ लगाकर भरपाई कर दें। यह गलियारा दिल्ली मेट्रो के चरण 4 का हिस्सा है। इसके साथ दिल्ली के एक अन्य प्रमुख हिस्से में अब मेट्रो पहुंचेगी। सार्वजनिक परिवहन तक पहुंच किसी भी आधुनिक शहर की जीवनरेखा है। इससे लोगों को स्वच्छ परिवहन का विकल्प चुनने में मदद मिलेगी। वे अपने वाहन को छोड़कर मेट्रो की सवारी करेंगे।”

डीएमआरसी अगले सात वर्षो तक मुआवजे के रूप में लगाए जाने वाले पेड़ों के रखरखाव की जिम्मेदारी लेगा।

जनकपुरी से आरके आश्रम कॉरिडोर आरके आश्रम, नबी करीम, सदर बाजार, पुलबंगश, घंटाघर, डेरावल नगर, अशोक विहार, आजादपुर, मजलिस पार्क, भलस्वा, हैदरपुर बादली मोड़, प्रशांत विहार, मधुबन चौक, दीपाली चौक, पुष्पांजलि एन्क्लेव, वेस्ट एन्क्लेव, मंगोलपुरी, पीरागढ़ी, पश्चिम विहार, केशोपुर, कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और जनकपुरी पश्चिमउत्तरी पीतमपुरा सहित दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाकों से होकर गुजरेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *