BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 09:40 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  2. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  3. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  4. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  5. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  6. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  7. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  8. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  9. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  10. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  11. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  12. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  13. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  14. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  15. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी

मणिपुर के कई जिलों में सुरक्षा बलों और सशस्त्र समूहों में मुठभेड़, कई घायल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 मई 2023, 4:23 PM IST
मणिपुर के कई जिलों में सुरक्षा बलों और सशस्त्र समूहों में मुठभेड़, कई घायल
Read Time:3 Minute, 31 Second

मणिपुर के कई जिलों में सुरक्षा बलों और सशस्त्र समूहों में मुठभेड़, कई घायल

हिंसाग्रस्त मणिपुर में रविवार को कम से कम चार जिलों से सुरक्षा बलों और सशस्त्र समूहों के बीच मुठभेड़ की कई घटनाओं की सूचना मिली, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। इंफाल में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चुराचंदपुर, काकचिंग, इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों से मुठभेड़ की सूचना मिली है।

इन मुठभेड़ों में मणिपुर पुलिस के कई कमांडो और अज्ञात सशस्त्र समूह के सदस्य घायल हो गए। घायल पुलिस कमांडो को तुरंत अस्पतालों में ले जाया गया है।

सशस्त्र समूहों की पहचान तत्काल नहीं हो पाई है। इन घटनाओं के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी अशांत जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और जिला प्रशासन ने इन जिलों में कर्फ्यू में छूट की अवधि भी तीन घंटे कम कर दी है।

मणिपुर की राजधानी इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों में पड़ता है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय गुरुवार से और सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे शनिवार से संकटग्रस्त मणिपुर का दौरा कर रहे हैं। समाज संगठनों सहित विभिन्न हितधारकों के साथ बैठकें की जा रही हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी स्थिति का जायजा लेने और जातीय संकट को हल करने के लिए सोमवार को तीन दिनों के लिए मणिपुर का दौरा कर सकते हैं। उनके मेइतेई और कुकी समुदायों सहित सभी समुदायों के प्रतिनिधियों से मिलने की संभावना है।

पूर्वी कमान के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आर.पी. कलिता ने जमीनी हकीकत का जायजा लेने के लिए 22 से 24 मई तक मणिपुर के कई संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले जिलों का दौरा किया।

हिंसक घटनाओं के बीच मणिपुर सरकार ने शनिवार को अफवाहों और वीडियो, फोटो और संदेशों के प्रसार को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाओं के निलंबन को 31 मई तक बढ़ा दिया।

मणिपुर के ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा एसटी श्रेणी में मेइती समुदाय को शामिल करने की मांग का विरोध करने के लिए 3 मई को ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आह्वान के बाद पूर्वोत्तर राज्य में 10 से अधिक जिलों में व्यापक हिंसक झड़पें और हमले हुए जिसमें 70 लोगों की जान गई और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *