BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 23 मई 2025 12:44 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ट्रंप के सामने झुककर भारत के हितों की कुर्बानी क्यों दी? राहुल का मोदी से सवाल
  2. किरू जलविद्युत भ्रष्टाचार मामला : सीबीआई ने सत्यपाल मलिक के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र
  3. भारत और चीन के बीच संबंध का आधार आपसी विश्वास और सम्मान है : रणधीर जायसवाल
  4. उम्मीद है तुर्की पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद का समर्थन बंद करने का आग्रह करेगा : विदेश मंत्रालय
  5. ईडी भाजपा की कठपुतली, विपक्ष को बदनाम करने की साजिश : आरएस भारती
  6. केंद्र सरकार ने सरकारी आवास परियोजनाओं में दिव्यांगजनों के लिए 4 फीसदी आरक्षण की घोषणा की
  7. दुश्मन के हमले नाकाम करने से लेकर दांत खट्टे करने तक अग्निवीरों की भूमिका
  8. जासूसी कांड : ज्योति मल्होत्रा को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया, पिता ने सरकारी वकील मांगा
  9. जी. परमेश्वर के शिक्षण संस्थान में ईडी की छापेमारी राजनीतिक प्रतिशोध : प्रियांक खड़गे
  10. अंतिम सुनवाई के बाद भी लगे कि वक्फ कानून असंवैधानिक है तो कोर्ट इसे रद्द कर सकता है : सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता
  11. पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
  12. जम्मू-कश्मीर: सेना को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, एक जवान घायल
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र कर पीएम मोदी बोले, ‘22 अप्रैल का बदला 22 मिनट में लिया’
  14. ‘छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं’, रूस दौरे से पहले प्रतिनिधिमंडल का स्पष्ट संदेश
  15. विकसित भारत बनाने के लिए देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का महायज्ञ चल रहा है : पीएम मोदी

एक महिला सांसद को ‘महिला’ संबोधित करना गलत नहीं : स्मृति ईरानी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 अप्रैल 2022, 11:46 AM IST
एक महिला सांसद को ‘महिला’ संबोधित करना गलत नहीं : स्मृति ईरानी
Read Time:3 Minute, 17 Second

एक महिला सांसद को ‘महिला’ संबोधित करना गलत नहीं : स्मृति ईरानी

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (बीएनटी न्यूज़)| केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को लोकसभा में महिला सांसद के संबोधन को लेकर कांग्रेस और टीएमसी सदस्यों की सलाह वह उनकी ओर से की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को लोकसभा में इस बात पर आश्चर्य जताया कि एक महिला सांसद को क्यों ‘महिला’ संबोधित नहीं किया जा सकता है? हालांकि इस बात पर स्मृति ईरानी को बीजद सदस्य अनुभव मोहंती का भी साथ मिला।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में कहा कि एक महिला सांसद को क्यों ‘महिला’ संबोधित नहीं किया जा सकता है? स्मृति ईरानी ने ये आश्चर्य तब जताया और अपनी जवाब भी टिप्पणी तब की जब लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी तथा तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत राय ने प्रश्नकाल के दौरान उन्हें (ईरानी को) वाईएसआरसीपी सदस्य गीता विश्वनाथ को महिला सदस्य संबोधित करने पर आपत्ति व्यक्त की।

अधीर रंजन चौधरी और सौगत राय ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को महिला सदस्य की बजाए ‘माननीय सदस्य’ या ‘संसद सदस्य’ के रूप में संबोधित करना चाहिए।

उन्होंने कहा, लेकिन विडंबना यह है कि दो पुरूष खड़े होते हैं और यह बताते हैं कि मुझे एक महिला सदस्य को किस प्रकार से संबोधित करना चाहिए। मंत्री ने कहा कि वह संसद सदस्य को (गीता विश्वनाथ को) गर्व के साथ एक महिला सांसद के रूप में देखती हैं।

इसपर बीजद सदस्य अनुभव मोहंती ने ईरानी का समर्थन करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कोई गलत या असम्मानजनक बात नहीं कही।

वहीं प्रश्नकाल के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस सांसद रेड्डी ने आरोप लगाया कि तेलंगाना में आंगनवाड़ी केंद्रों को एक भी दाना गेहूं या फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति नहीं की जा रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा था कि केंद्र की राशन योजना के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कुल 19 हजार टन गेहूं, छह हजार टन चावल और अतिरिक्त 19 हजार टन फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति की गई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *