BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 02:05 PM
  • 39.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘राम मंदिर बनने से देश की एकता और सद्भावना बढ़ेगी’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 अगस्त 2020, 5:49 PM IST
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘राम मंदिर बनने से देश की एकता और सद्भावना बढ़ेगी’
Read Time:1 Minute, 59 Second

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘राम मंदिर बनने से देश की एकता और सद्भावना बढ़ेगी’

 

नई दिल्ली, 6 अगस्त (बीएनटी न्यूज़)| लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को देश की एकता और सद्भावना को बढ़ाने वाला बताया है। उन्होंने ऐतिहासिक भूमि पूजन के अवसर पर देश के लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से भूमि पूजन के बाद जारी अपने संदेश में ओम बिरला ने कहा, “प्रभु श्री राम भारत की सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक हैं। देश में प्रभु श्री राम के प्रति गहरी आस्था व निष्ठा है। माननीय उच्चतम न्यायालय ने जटिल विषय में सौहार्दपूर्ण निर्णय दिया। उसी निर्णय के प्रकाश में आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का शिलान्यास एक अद्भुत एवं ऐतिहासिक क्षण है।”

 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आगे कहा, “देश के नागरिक लंबे समय से इस मुहूर्त हेतु प्रतीक्षारत थे। मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ होने के साथ ही देश में दिव्य एवं अलौकिक वातावरण का आभास हो रहा है।”

 

ओम बिरला ने कहा कि मंदिर के निर्माण में सभी धर्मों एवं वर्गों के लोगों का सहयोग प्राप्त होने का समाचार सुखद है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राम मंदिर के निर्माण से देश की एकता और आपसी सद्भाव में अभिवृद्धि होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *