BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 11 मई 2025 10:03 AM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान ने किया सीजफायर का ‘घोर उल्लंघन’, सेना कर रही जवाबी कार्रवाई : विदेश सचिव मिस्री
  2. संदीप दीक्षित ने सीजफायर को लेकर विदेशी ताकत के हस्तक्षेप पर उठाए सवाल
  3. युद्धविराम के उल्लंघन पर नेताओं ने पाकिस्तान को लताड़ा
  4. एनएसए अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की बात
  5. देशभर में संघर्ष विराम का स्वागत, सेना के शौर्य और केंद्र की कूटनीति की तारीफ
  6. संघर्ष विराम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता
  7. पाकिस्तान ने चार घंटे के अंदर किया सीजफायर का उल्लंघन, जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में हवाई हमले
  8. 1971 वाली बर्बादी याद कर 2025 में भी खौफजदा था पाकिस्तान, ऐसे में जान बचाने के लिए लगाई सीजफायर की गुहार
  9. ‘महिला अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा’, स्थायी कमीशन के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर बोलीं अनुमा आचार्य
  10. ऑपरेशन सिंदूर : सैन्य और कूटनीतिक दोनों मोर्चों पर भारत की जीत
  11. ‘एस-400, ब्रह्मोस बेस पूरी तरह सुरक्षित; पाकिस्तान को भारी नुकसान’, भारतीय सेना ने खोली दुश्मन के झूठ की पोल
  12. युद्ध विराम के बाद कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
  13. भारत ने अपनी शर्तों पर किया सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
  14. भारत-पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत : अमेरिका
  15. राजस्थान : जोधपुर में अगले आदेश तक बाजार बंद, बीकानेर का पीबीएम अस्पताल कर रहा अलर्ट मोड पर काम

महाराष्ट्र : ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में जा रहे कांग्रेस नेता नसीम खान हादसे में घायल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 नवंबर 2022, 5:47 PM IST
महाराष्ट्र : ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में जा रहे कांग्रेस नेता नसीम खान हादसे में घायल
Read Time:3 Minute, 27 Second

महाराष्ट्र : ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में जा रहे कांग्रेस नेता नसीम खान हादसे में घायल

नांदेड़ (महाराष्ट्र), 06 नवंबर (बीएनटी न्यूज़)| महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री आरिफ नसीम खान शनिवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने के लिए यहां से हैदराबाद से नांदेड़ जा रहे थे, लेकिन वह एक सड़क हादसे में घायल हो गए। खान नांदेड़ में यात्रा के प्रभारी हैं और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में जुलूस यहां सोमवार (7 नवंबर) को महाराष्ट्र की सीमा में प्रवेश करेगा।

खान ने कहा कि जैसे ही खान की एसयूवी नांदेड़ में भिलोली टोल प्लाजा के पास आ रही थी, एक तेज रफ्तार वाहन ने अचानक उसमें टक्कर मार दी।

खान ने कहा, “टक्कर इतनी जोरदार थी कि मेरी एसयूवी का पूरा फ्रंट फ्रेम क्षतिग्रस्त हो गया। मेरे ड्राइवर को चोटें आईं और मेरे दाहिने पैर में भी चोट आई है।”

स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे और खान व अन्य यात्रियों को प्राथमिक चिकित्सा किट देकर मदद की और बाद में उन्हें अस्पताल ले गए।

भिलोली के कांग्रेस पार्टी के एक कार्यकर्ता ने भिलोली यातायात पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर अन्य कार चालक के खिलाफ तेज गति से वाहन चलाने की कार्रवाई की मांग की है।

एआईसीसी के वरिष्ठ नेता एच.के. पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, महाराष्ट्र पीसीसी अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व कैबिनेट मंत्री बालासाहेब थोराट और अन्य ने फोन कर खान से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की और उनके सुरक्षित नांदेड़ पहुंचने की कामना की।

खान पिछले 3 दिनों में अस्थायी रूप से मैदान से बाहर होने वाले राज्य के दूसरे वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी बन गए हैं।

इससे पहले मंगलवार की शाम को हैदराबाद में एक पुलिस अधिकारी ने दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री नितिन राउत के साथ धक्का-मुक्की की, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े।

उन्हें हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ और उनकी दाहिनी आंख के ऊपर चोटें आईं। उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

खान और राउत दोनों ने कहा है कि चोटों के बावजूद वे सोमवार से हजारों अन्य समर्थकों के साथ राज्य में राहुल गांधी के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *