BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 07:54 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

मुजफ्फरपुर के शख्स को ‘मृत’ समझकर किया गया दाह संस्कार, जिंदा घर लौटा!

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 जून 2023, 11:21 AM IST
मुजफ्फरपुर के शख्स को ‘मृत’ समझकर किया गया दाह संस्कार, जिंदा घर लौटा!
Read Time:2 Minute, 13 Second

मुजफ्फरपुर के शख्स को ‘मृत’ समझकर किया गया दाह संस्कार, जिंदा घर लौटा!

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक व्यक्ति जिंदा घर लौट आया है। पुलिस की जांच पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाली यह घटना जिले के औराई थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव की है। तेजू सहनी एक सप्ताह पहले एक केस के सिलसिले में मुजफ्फरपुर कोर्ट गया था। इसके बाद गांव के पास एक शव मिला और उसके बेटे प्रमोद साहनी ने शव की शिनाख्त अपने पिता के रूप में की। शिनाख्त के बाद स्थानीय पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।

प्रमोद साहनी ने कहा, हमें शव मिला था। यह मेरे पिता की तरह लग रहा था। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यह मेरे पिता तेजू साहनी का था। तदनुसार हमने पोस्टमार्टम के बाद इसका अंतिम संस्कार कर दिया है।

मेरे पिता के लापता होने के बाद मेरी मां का भी कुछ दिन पहले निधन हो गया और हमने उनका अंतिम संस्कार किया।

हालांकि, उन्होंने खुलासा किया कि रविवार को उन्हें पता चला कि उनके पिता को मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर देखा गया था।

प्रमोद साहनी ने कहा, हम तुरंत वहां गए और उसे घर ले आए। हमने स्थानीय पुलिस को भी घटनाक्रम के बारे में सूचित कर दिया है।

डीएसपी, मुजफ्फरपुर पूर्व, मनोज पांडे ने कहा, शव की शिनाख्त प्रमोद साहनी ने की। हालांकि, उनके पिता जीवित हैं और रविवार को घर लौट आए। अब हम उस शव की पहचान की जांच कर रहे हैं, जिसका कुछ दिन पहले अंतिम संस्कार किया गया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *