BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 08:09 PM
  • 40.04°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

राजद में घुटन महसूस करने वाले विधायकों की संख्या बढ़ रही : सुशील मोदी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 फ़रवरी 2021, 10:19 AM IST
राजद में घुटन महसूस करने वाले विधायकों की संख्या बढ़ रही : सुशील मोदी
Read Time:2 Minute, 24 Second

राजद में घुटन महसूस करने वाले विधायकों की संख्या बढ़ रही : सुशील मोदी

पटना, 17 फरवरी (बीएनटी न्यूज़)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद के दोनों पुत्रों तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव को ‘राजकुमार’ बताते हुए कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्य विपक्षी दल राजद अपने राजकुमारों से इस कदर परेशान है कि वह अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वाह नहीं कर पा रहा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि दल में असंतोष और घुटन महसूस करने वाले विधायकों की संख्या बढ़ रही है। दल में किसी बड़े भूकंप के आसार हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, “बिहार में मुख्य विपक्षी दल राजद अपने राजकुमारों से इस कदर परेशान है कि वह अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वाह नहीं कर पा रहा है। दोनों राजकुमार एक तरफ राजग सरकार पर अनर्गल आरोप लगाते हैं, तो दूसरी तरफ एक-दूसरे की लकीर छोटी करने में अजीबोगरीब बयानबाजी करते हैं।”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा, “हाल में तीर्थयात्रा से लौटे बड़े राजकुमार कभी प्रधानमंत्री की दाढ़ी पर टिप्पणी करते हैं, तो कभी अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को अपमानित करते हैं। वे पहले भी एक पूर्व प्रदेशाध्यक्ष को अपमानित कर चुके हैं।”

उन्होंने आगे संभावना जताते हुए कहा कि राजद को जिस सनकी और अलोकतांत्रिक तरीके से हांका जा रहा है, उससे दल में असंतोष और घुटन महसूस करने वाले विधायकों की संख्या बढ़ रही है। दल में किसी बड़े भूकंप के आसार हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *