BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 04 जून 2025 02:47 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. विराट का सपना पूरा, आरसीबी 18 साल बाद बना नया आईपीएल चैंपियन
  2. पंजाब : सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई जा रही तेलुगू भाषा और संस्कृति
  3. भोपाल: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर ट्रंप के आगे सरेंडर करने का आरोप लगाया
  4. एनसीसी कैडेटों की संख्या तीन लाख बढ़ाई जाएगी : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
  5. जम्मू-कश्मीर : लश्कर-ए-तैयबा और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन से कथित आतंकी संबंधों के चलते तीन सरकारी कर्मचारी बर्खास्त
  6. मध्य प्रदेश कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव, राहुल गांधी ने किया साफ
  7. पहलगाम, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर संसद के विशेष सत्र की मांग, विपक्षी दलों की पीएम मोदी को चिट्ठी
  8. तुर्की की कंपनी सेलेबी का मध्यस्थता आवेदन भारत में खारिज
  9. ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश, रक्षा और गृह नीति विफल रही है : सुधाकर सिंह
  10. आतंक और परमाणु ब्लैकमेल अब नहीं सहेंगे, सीडीएस ने पाकिस्तान को दी चेतावनी
  11. देश के साथ खड़े हैं कांग्रेस के समझदार नेता : भाजपा सांसद रेखा शर्मा
  12. सलमान खुर्शीद के समर्थन में उतरे भाजपा नेता, केशव प्रसाद बोले- ‘पहले देश है, बाद में पार्टी’
  13. प्रधानमंत्री मोदी ने जाना असम में बाढ़ का हाल, सीएम सरमा बोले- पीएम के मार्गदर्शन और समर्थन के लिए आभारी
  14. पीएम मोदी ने बाढ़ प्रभावित असम और सिक्किम के मुख्यमंत्री से की बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
  15. शशि थरूर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की ब्राजील के उपराष्ट्रपति से मुलाकात, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता पर जोर

मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय और जिला पंचायतों पर कब्जे की तैयारी !

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 जुलाई 2022, 2:41 PM IST
मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय और जिला पंचायतों पर कब्जे की तैयारी !
Read Time:2 Minute, 40 Second

मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय और जिला पंचायतों पर कब्जे की तैयारी !

भोपाल, 26 जुलाई (बीएनटी न्यूज़)| मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव हो चुके हैं मगर अब प्रमुख पदों पर कब्जा करने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा ने नगरीय निकाय और जिला पंचायत के लिए प्रभारियों की भी तैनाती कर दी है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस में चिंतन मंथन का दौर जारी है। राज्य में पंचायत के चुनाव गैर दलीय आधार पर हुए हैं, तो वहीं नगरीय निकाय के चुनाव दलीय आधार पर। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने बड़ी सफलता हासिल की है। महापौर के 16 में से नौ पर भाजपा जीती है, तो दूसरी ओर पांच पर कांग्रेस और एक पर आम आदमी पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। इसके अलावा नगर पालिका और नगर परिषद में भाजपा का कब्जा है।

आने वाले दिनों में नगर निगम के अध्यक्ष के अलावा नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव होना है, साथ ही नेता प्रतिपक्ष का भी चयन किया जाना है। भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए 16 नगर निगम के अलावा नगर परिषद, नगर पालिका और सभी जिला पंचायत के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। दूसरी ओर कांग्रेस भी इन चुनावों को लेकर गंभीर है और रणनीति पर अमल हो रहा है।

राज्य में पंचायत के चुनाव भले ही गैर दलीय आधार पर हुए हैं मगर कांग्रेस और भाजपा अपने समर्थकों के आधार पर गांव की सरकार पर भी कब्जा करने की तैयारी में है। जिला पंचायत हो या जनपद पंचायत दोनों ही स्थान राजनीतिक दलों के लिए अहम है और वे इन पर किसी भी सूरत में कब्जा जमाने का मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहते। यही कारण है कि कई स्थानों पर तनाव और विवाद की स्थितियां की बन रही हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *