BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 19 मई 2025 10:53 PM
  • 40.84°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सरकारी शिष्टमंडल के चयन में सरकार ने तोड़ी संसदीय परंपराएं : पृथ्वीराज चव्हाण
  2. कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- ‘सिंदूर’ का सौदा होता रहा, लेकिन प्रधानमंत्री चुप रहे
  3. प्रोफेसर अली खान की गिरफ्तारी पर मल्लिकार्जुन खड़गे बोले, ‘भाजपा उन लोगों से डरती है, जो उन्हें पसंद नहीं’
  4. पार्षदों ने क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी? कमल भारद्वाज ने बताई वजह
  5. आईएएनएस मैटराइज सर्वे : लोगों ने माना, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की तुलना में प्रधानमंत्री मोदी में है सशक्त फैसले लेने की क्षमता
  6. आईएएनएस मैटराइज सर्वे : ऑपरेशन सिंदूर ने भारत और पीएम मोदी की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया और भी मजबूत
  7. आईएएनएस मैटराइज सर्वे : ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सरकार और सेना पर बढ़ा जनता का विश्वास, सामने आए आंकड़े
  8. कर्नल सोफिया कुरैशी टिप्पणी मामला : सुप्रीम कोर्ट को मंजूर नहीं विजय शाह की ‘माफी’, एसआईटी करेगी जांच
  9. सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हाई कोर्ट से रिटायर्ड जजों को मिलेगा ‘वन रैंक, वन पेंशन’
  10. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों को विदेश भेजने का फैसला सरकार का है, न कि किसी पार्टी का : शरद पवार
  11. गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से हराया, साई सुदर्शन और शुभमन गिल की तूफानी पारियां
  12. पंजाब किंग्स ने राजस्थान पर रोमांचक जीत से टॉप-2 में हासिल किया स्थान
  13. पीएम मोदी ने सोलापुर अग्निकांड में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया, मुआवजे का ऐलान
  14. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान और ड्रैगन दोनों चित, चीनी एयर डिफेंस सिस्टम की खुली पोल
  15. 10 साल की सरकार में मां गंगा की सफाई नहीं हो पाई : अखिलेश यादव

चिरमिरी का प्रिंस अब कचरे में नहीं किताबों से संवारेगा भविष्य

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 नवंबर 2022, 11:07 AM IST
चिरमिरी का प्रिंस अब कचरे में नहीं किताबों से संवारेगा भविष्य
Read Time:4 Minute, 23 Second

चिरमिरी का प्रिंस अब कचरे में नहीं किताबों से संवारेगा भविष्य

कहते है कि कई बार इंसान ही इंसान के लिए देवता बन जाता है। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी के आठ साल के प्रिंस के लिए मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में कलेक्टर पी.एस. ध्रुव भी देवता से कम नहीं है, जिन्होने सड़क किनारे कचरे में पन्नी और प्लास्टिक की बोतल बीनने वाले प्रिंस को स्कूल भिजवाने का इंतजाम किया। प्रिंस का सोमवार को स्कूल में दाखिला होगा और वह आम बच्चों की तरह यूनिफार्म पहनकर और बैग टांगकर स्कूल जाएगा। कलेक्टर ध्रुव शनिवार सुबह लगभग छह बजे कड़ाके की ठंड के बावजूद चिरमिरी नगर पहुंचे और यहां विभिन्न चौक-चौराहों और वाडरें में पैदल घूमकर साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पोड़ी बाजार के करीब उनकी नजर कचरा बीनते बालक प्रिंस पर पड़ी। कलेक्टर उसके पास पहुंचे। उसका नाम, पता और पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछताछ की।

पढ़ने की उम्र में कचरा बीनते बच्चे को देखकर कलेक्टर ध्रुव ने प्रिंस को स्कूल जाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि अभी उसकी उम्र पढ़ने-लिखने की है। उन्होंने उसे कचरा बीनने का काम बंद करने और स्कूल जाने की समझाइश दी।

कलेक्टर ध्रुव के पूछने पर प्रिंस ने बताया कि वह कक्षा दूसरी में पढ़ता है, जबकि बाद में यह हकीकत सामने आयी कि वह स्कूल ही नहीं जाता। कलेक्टर ने नगर पालिक निगम आयुक्त को प्रिंस को पठन-पाठन, सामग्री ड्रेस उपलब्ध कराने के साथ ही उसका पोड़ी बाजार स्कूल में दाखिला कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में बाल-जतन अभियान के माध्यम से अनाथ, बेसहारा और घुमंतू बच्चों की शिक्षा-दीक्षा में सहयोग के लिए स्वयं सेवी, समाज सेवी संगठनों की भी भागीदारी होगी।

प्रिंस का सोमवार को दाखिला चिरमिरी के पोड़ी बाजार स्थित सरकारी स्कूल में हो जाएगा। प्रिंस को स्कूल जाने के लिए नया ड्रेस, पुस्तक, कॉपी और बैग मिल गया है। नगर निगम चिरमिरी के अधिकारी प्रिंस को अपने साथ ले जाकर उसे स्कूल में प्रवेश दिलाएंगे। वह नियमित रूप से स्कूल जाए और अच्छे से पढ़ाई करे, इसकी मॉनिटरिंग भी की जाएगी।

कलेक्टर ध्रुव ने प्रिंस जैसे घूमंतू, कचरा बिनने वाले, अनाथ और बेसहारा बच्चों को शिक्षा की व्यवस्था कर उनका भविष्य को संवारने के लिए बाल-जतन अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने आईएएनएस को बताया कि जिले के नगरीय निकायों के क्षेत्र में सर्वे कराया जाएगा और बच्चों को स्कूल भेजने के इंतजाम किए जाएंगे। इसके साथ ही जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है उसके लिए भी पहल होगी। नगरीय निकाय और शिक्षा विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से घुमंतू, कचरा बीनने वाले, अनाथ और बेसहारा बच्चों को चिन्हित कर उनका स्कूल में दाखिला कराएंगे। इन बच्चों को पठन-पाठन सामग्री सहित अन्य सुविधाएं भी शासकीय योजनाओं एवं गैर-शासकीय संगठनों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी।

———————————————–

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *