BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 02:52 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

जदयू में होगी टूट, राज्य में मध्यावधि चुनाव तय : चिराग

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 जुलाई 2021, 9:54 AM IST
जदयू में होगी टूट, राज्य में मध्यावधि चुनाव तय : चिराग
Read Time:2 Minute, 7 Second

जदयू में होगी टूट, राज्य में मध्यावधि चुनाव तय : चिराग

बेगूसराय, 9 जुलाई (बीएनटी न्यूज़)| लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में दो गुट बनने के बाद आशीर्वाद यात्रा पर निकले सांसद चिराग पासवान गुरुवार को बेगूसराय पहुंचे। उन्होंने यहां एकबार फिर दावा करते हुए कहा कि बिहार में मध्यावधि चुनाव होंगे तथा जदयू में टूट तय है। बेगूसराय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्र मंत्रिमंडल विस्तार में भी ‘अपनों’ को धोखा दे दिया।

उन्होंने कहा कि चिराग पासवान की हैसियत कम करने के लिए वे अपनों को धोखा दिया और सिर्फ आर सी पी सिंह को मंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार लालू प्रसाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक को धोखा दे चुके हैं।

बेगूसराय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं के स्वागत से उत्साहित चिराग ने कहा कि जदयू के कई विधायक आज असंतुष्ट है और पार्टी छोड़ने को तैयार हैं।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जदयू में टूट तय है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में मध्यावधि चुनाव तय है। राजद से गठंबधन के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी चुनाव नहीं है, जब चुनाव होगा तब देखा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि चिराग अपनी आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की कर्मभूमि हाजीपुर से प्रारंभ की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *