BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 08:42 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

अंबिकापुर नगर निगम चुनाव को लेकर टीएस सिंह देव का बड़ा बयान, कहा- ‘बदला जा सकता है महापौर का चेहरा’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 जनवरी 2025, 11:43 PM IST
अंबिकापुर नगर निगम चुनाव को लेकर टीएस सिंह देव का बड़ा बयान, कहा- ‘बदला जा सकता है महापौर का चेहरा’
Read Time:2 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

अंबिकापुर। अंबिकापुर के पूर्व विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने अंबिकापुर नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव ने महापौर का चेहरा बदले जाने की संभावना जताई है। एक वीडियो बयान में उन्होंने कहा कि महापौर और वार्डों के लिए भी बेहतर और योग्य उम्मीदवार की तलाश की जा रही है। डॉक्टर साहब संभावित उम्मीदवार हैं। अंबिकापुर नगर निगम में पिछले 10 साल से डॉ. अजय तिर्की महापौर हैं। कांग्रेस से महापौर उम्मीदवार के लिए नया चेहरा तलाश करने, जिला से लेकर ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है।

कांग्रेस नेता ने बताया कि 10 नगर निगम में चुनाव हो रहे हैं। उसके साथ नगर पालिका और नगर पंचायतों में चुनाव होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस चुनाव में ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस के उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राज्य निर्वाचन आयोग के साथ-साथ राजनीतिक दल भी अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने अंबिकापुर नगर निगम में जीत का परचम फहरा था। इसके बाद अजय तिर्की को महापौर चुना गया था। उन्होंने भाजपा के प्रबोध मिंज को नौ वोटों से हराया था। डॉ. अजय तिर्की को 28 और प्रबोध मिंज को 19 वोट मिले थे। जबकि एक वोट रिजेक्ट हो गया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *