BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 10:28 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  2. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  3. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  4. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  5. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  6. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  7. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  8. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  9. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  10. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  11. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  12. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  14. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  15. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’

अखिलेश पूरी तरह हो चुके डिरेल : ब्रजेश पाठक

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 मार्च 2025, 4:39 PM IST
अखिलेश पूरी तरह हो चुके डिरेल : ब्रजेश पाठक
Read Time:3 Minute, 7 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से डिरेल हो चुके हैं।

ब्रजेश पाठक ने सोमवार को कहा कि अखिलेश यादव डिरेल्ड हैं। उनको पता ही नहीं भारत की आत्मा कहां है। उत्तर प्रदेश कितना आगे जा चुका है। समाजवादी पार्टी पूरी तरह से दिग्भ्रमित है।

दरअसल, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी नफरत की राजनीति कर रही है और उसने युवाओं, किसानों और आम लोगों को धोखा दिया है। इस पर ब्रजेश पाठक ने उनकी पार्टी को दिग्भ्रमित बताया है।

वक्फ बिल के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि देश में संसद सर्वोच्च है। जो भी निर्णय आएगा, उसका इंतजार कर रहे हैं। जो भी निर्णय आएगा, वहां से पास होकर आएगा। आपके समक्ष दोबारा आएंगे।

यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि है। उनको नमन करता हूं। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने प्रदेश के विकास में बहुत अहम रोल अदा किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री रहते हुए देश के विकास में उनका योगदान आज भी याद किया जाता है। दिल की गहराईयों से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।

ज्ञात हो कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हेमवती नंदन की ख्याति पूरे देश में है। उन्होंने देश की आजादी के विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाई थी। उनका जन्म 25 अप्रैल 1919 को आज के उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के एक गांव में हुआ था। उन्होंने वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान व बाद में भी देश की आजादी के लिए विभिन्न आंदोलनों में बढ़चढ़ कर भाग लिया। वह अपने विकास कार्यों के लिए हमेशा याद किए जाते हैं।

प्रयागराज हेमवती नंदन बहुगुणा का राजनीतिक गढ़ माना जाता था। वह गढ़वाल इलाके के रहने वाले थे लेकिन उनकी शिक्षा-दीक्षा इलाहाबाद में ही हुई थी। उनके लिए सियासत में प्रयागराज का बड़ा महत्व था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *