BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 01 मई 2025 11:47 AM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  2. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  3. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  4. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  5. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  7. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  8. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  9. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  10. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  11. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल
  12. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का दावा, कहा- ‘भारत अगले 24 घंटों में कर सकता है अटैक’
  13. पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं : फारूक अब्दुल्ला
  14. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश
  15. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने विदेश मंत्री से की बात, पहलगाम आतंकी घटना की निंदा

‘अखिलेश यादव मांगे माफी, सपा करती है दलितों का अपमान’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 मई 2025, 12:15 AM IST
‘अखिलेश यादव मांगे माफी, सपा करती है दलितों का अपमान’
Read Time:2 Minute, 57 Second

बीएनटी न्यूज़

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के एक होर्डिंग में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आधी तस्वीर हटाकर उस स्थान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर लगाए जाने को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के फोटो के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की फोटो लगाए जाने से नाराज भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हाथों में काली पट्टी बांधकर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में अंबेडकर मूर्ति के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

बाबा साहेब अंबेडकर की आधी तस्वीर के साथ अपना चेहरा लगाकर अखिलेश यादव ने दलित समाज का अपमान किया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस कृत्य के लिए माफी मांगे। अंबेडकर पार्क में जुटे लोगों ने नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथों में ‘बाबा साहेब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ लिखी तख्तियां थीं।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने फोटो (तस्वीर) को जोड़कर डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। उनके चेहरे को हटाकर अपना चेहरा लगाया, इससे लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि यह दलित जाति का अपमान है।

पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव माफी मांगें। आखिर दलित समाज कब तक अपमान सहता रहेगा। समाजवादी पार्टी ने मायावती का अपमान किया था, अब अंबेडकर का अपमान कर रही है। जबकि भाजपा दलितों को अपने सिर पर बैठाकर विकास के मार्ग पर चल रही है।

वहीं, भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी का इतिहास रहा है, वह बाबा साहेब का अपमान करती आई है। सपा ने मायावती का अपमान किया और अब अंबेडकर की जगह अपना चेहरा जोड़कर दलित समाज का घोर अपमान किया है। दलित समाज इसे कभी माफ नहीं करेगा। वह दलित हितैषी बनना चाहते हैं, लेकिन सपा का इतिहास दलित विरोधी रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *