BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 05:34 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  2. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  3. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  4. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  5. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  6. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  7. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  8. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  9. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  10. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी
  11. तहव्वुर राणा की तरह दाऊद को भी पाकिस्तान से लाए केंद्र सरकार : विजय वडेट्टीवार
  12. 26/11 अटैक केस से जुड़ीं फाइलें और अन्य रिकॉर्ड दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट में पहुंचे
  13. तहव्वुर राणा केस: जांच एजेंसी का पक्ष रखेंगे नरेंद्र मान, केंद्र ने किया विशेष लोक अभियोजक नियुक्त
  14. महावीर जयंती : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
  15. नया वक्फ एक्ट धार्मिक स्वतंत्रता-संविधान पर हमला: राहुल गांधी

अबू आजमी का ऐलान, सपा अकेले लड़ेगी मुंबई महानगर पालिका का चुनाव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 दिसंबर 2024, 8:56 AM IST
अबू आजमी का ऐलान, सपा अकेले लड़ेगी मुंबई महानगर पालिका का चुनाव
Read Time:2 Minute, 8 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आजमी ने मुंबई महानगर पालिका के लिए होने वाले चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अबू आजमी ने कहा कि समाजवादी पार्टी अकेले ही मुंबई महानगर पालिका का चुनाव लड़ेगी।

सपा के महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आजमी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “समाजवादी पार्टी कभी भी नफरत फैलाने वालों के साथ नहीं रह सकती, मुंबई महानगरपालिका चुनाव सपा अकेले लड़ेगी।”

इससे पहले 7 दिसंबर को समाजवादी पार्टी (सपा) ने महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) का साथ छोड़ने का ऐलान कर दिया था।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “समाजवादी पार्टी को महाराष्ट्र में अकेले चलना गवारा है, लेकिन महा विकास अघाड़ी में रहते हुए शिवसेना यूबीटी की सांप्रदायिक विचारधारा का हिस्सा बनना हरगिज गवारा नहीं।”

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि चुनावों या सीट बंटवारे की प्रक्रिया के दौरान एमवीए में समन्वय नहीं था। उन्होंने हमें कभी बैठकों या संयुक्त रैलियों के लिए नहीं बुलाया। वे एक-दूसरे के मंचों को साझा करने से बचते थे और इसका नतीजा यह हुआ कि विधानसभा चुनावों में एमवीए की भारी हार हुई।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 सीटों में से महायुति के हिस्से में 235 सीटें आई हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *