BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 01 फ़रवरी 2025 06:29 PM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. केंद्रीय बजट पर राहुल गांधी का तंज, बोले- ‘गोली के घाव पर बैंड-एड’
  2. ‘सरकार ने हर वर्ग का रखा ख्याल’, कारोबारियों ने बजट का किया स्वागत
  3. बजट 2025 : अमित शाह, नड्डा और गडकरी ने की बजट की तारीफ, कहा- ‘यह आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप’
  4. बजट 2025 : जानिए क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता?
  5. केंद्रीय बजट में केंद्र सरकार ने बिहार पर की ‘इनायत’, प्रदेश के विकास के लिए कई घोषणाएं
  6. बजट 2025 : 12 लाख तक की कमाई पर नहीं देना होगा टैक्स, महिलाओं-किसानों के लिए किए ये बड़े ऐलान
  7. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति पर फोकस
  8. भाजपा समर्थकों से केजरीवाल की अपील- वोट झाड़ू पर दो, नहीं तो जेब पर पड़ेगा 25 हजार का बोझ
  9. बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने वित्त मंत्री को खिलाई दही-चीनी, जानिए क्या है इस परंपरा का महत्व
  10. केंद्रीय बजट से पहले बड़ी सौगात, सात रुपये सस्ता हुआ एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर
  11. प्रयागराज : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज करेंगे महाकुंभ का दौरा, परिवार भी होगा साथ
  12. बजट सत्र 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम दर्ज है सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड, आज पेश करेंगी 8वीं बार बजट
  13. दिल्ली चुनाव : चांदनी चौक में अरविंद केजरीवाल ने परिवार को ‘आप का बचत पत्र’ सौंपा
  14. कांग्रेस ने राहुल गांधी का वीडियो जारी कर केजरीवाल और आप सरकार पर कसा तंज
  15. आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान नहीं सहेंगे: चंपई सोरेन

आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान नहीं सहेंगे: चंपई सोरेन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 फ़रवरी 2025, 10:44 AM IST
आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान नहीं सहेंगे: चंपई सोरेन
Read Time:3 Minute, 3 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण के बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने मीडिया के सामने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘पुअर लेडी’ यानी बेचारी महिला बताया है। उनकी इस टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस की कड़ी आलोचना की है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि सोनिया गांधी देश की सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठी आदिवासी महिला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान कर रही हैं।

पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने एक आदिवासी महिला को देश के राष्ट्रपति पद तक पहुंचाया। एक छोटे से गांव की आदिवासी महिला आज देश की राष्ट्रपति हैं। यह कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। कांग्रेस और गांधी परिवार ने आज तक आदिवासियों के हित में कभी नहीं सोचा है, और न सोचने वाले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने आदिवासी का धर्म कोड भी हटाने का काम किया।

भाजपा ने कभी भी आदिवासियों का अपमान नहीं किया। भाजपा ने हमेशा आदिवासियों के हित में काम किया है। कांग्रेस कभी आदिवासियों की हितैषी नहीं हो सकती। सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बेचारी कहकर उनका अपमान किया है। उन्होंने कहा कि यह न केवल आदिवासी समाज, बल्कि सभी महिलाओं का अपमान है।

कांग्रेस की सोच को देखकर यह साफ हो जाता है कि इन लोगों को यह कभी पचा नहीं सकता कि एक आदिवासी महिला देश के सबसे बड़े पद तक पहुंची है।

उन्होंने यह भी कहा कि आजादी के साढ़े सात दशकों बाद, आदिवासी समाज को यह सम्मान केवल भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कार्यकाल में ही प्राप्त हो सका है। पार्टी ने यह स्पष्ट किया कि आदिवासी समाज और पूरे देश को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर गर्व है और उनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पूर्व सीएम ने सवाल किया कि क्या वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के योगदान और उनकी उपलब्धियों को नकारने का साहस कर सकती हैं, जबकि उनके योगदान से आदिवासी समाज का मान-सम्मान बढ़ा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *