BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 04 मई 2025 08:32 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान में दहशत का माहौल, पीओके में लोगों से कहा – दो महीने का राशन जमा करके रखें
  2. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक, भारत की एक और डिजिटल स्ट्राइक
  3. राहुल गांधी के दबाव में सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया : कांग्रेस
  4. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को नोटिस
  5. सीएम हेमंत ने रिटायर आईपीएस को अवैध रूप से डीजीपी के पद पर रखा है : बाबूलाल मरांडी
  6. विझिनजाम बंदरगाह का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मंच पर दिखे थरूर, प्रधानमंत्री बोले- इस कार्यक्रम से कई लोगों की उड़ेगी नींद
  7. आईपीएल 2025 : एमआई ने ‘तीसरी सबसे बड़ी जीत’ दर्ज कर 17वीं बार बनाया ‘क्लीन स्वीप’ का रिकॉर्ड
  8. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी किया भड़काऊ बयान
  9. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर की फायरिंग, अलर्ट सेना ने दिया तगड़ा जवाब
  10. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से की बात, आत्मरक्षा के भारत के अधिकार का किया समर्थन
  11. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  12. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  13. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  14. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  15. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध

आप ने पंजाब नगर निगम चुनाव के लिए 784 उम्मीदवारों का किया ऐलान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 दिसंबर 2024, 11:12 PM IST
आप ने पंजाब नगर निगम चुनाव के लिए 784 उम्मीदवारों का किया ऐलान
Read Time:3 Minute, 20 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अमृतसर नगर निगम चुनाव के लिए बुधवार को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने 784 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें पटियाला और लुधियाना नगर निगम के भी उम्मीदवार शामिल हैं।

आप पंजाब के प्रमुख अमन अरोड़ा और कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शेरी कलसी ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। टिकट के लिए पार्टी के पास कुल पांच हजार आवेदन आए थे, जिसमें से इन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है।

अमन अरोड़ा ने मीडिया से कहा कि लुधियाना नगर निगम के लिए 94, पटियाला नगर निगम के लिए 56 और अमृतसर नगर निगम के लिए 74 उम्मीदवार हैं। पार्टी ने कुल 977 वार्डों में से 784 के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं और शेष उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्द की जाएगी।

पंजाब सरकार कैबिनेट मंत्री तरणप्रीत सिंह सौंध ने कहा है कि नगर निगम चुनाव हाईकोर्ट की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक कराया जाएंगा। उन्होंने आप की “बड़ी जीत” का दावा किया और कहा कि नगर निगम लुधियाना के 95 में से 95 वार्ड सीटें जीतकर मुख्यमंत्री मान के हाथों को मजबूत करेंगे।

पंजाब के राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने आगामी नगर निगम चुनावों के लिए बीते दिनों सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक बैठक की। बैठक में गृह सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह, विशेष पुलिस महानिदेशक अर्पित शुक्ला और राज्य चुनाव आयोग के सचिव जगजीत सिंह उपस्थित थे। पंजाब में पांच नगर निगमों, 44 नगर परिषदों/नगर पंचायतों के लिए चुनाव होंगे और नगर परिषदों के 43 वार्डों के साथ-साथ अन्य नगर निगमों के छह वार्डों के लिए उपचुनाव होंगे।

पंजाब में पांच नगर निगमों अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा और 44 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव 21 दिसंबर को होंगे।

नगर निगम चुनाव में कुल 1,609 मतदान स्थल और 3,717 मतदान केन्द्र होंगे, जिनमें से 344 को अतिसंवेदनशील और 665 को संवेदनशील घोषित किया गया है। सभी मतदान केंद्रों और बूथों पर सुरक्षा मानदंडों के अनुसार पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। चुनावों के दौरान कुल 20,486 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *