BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 10 मार्च 2025 04:11 PM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पर ईडी की छापेमारी, कांग्रेस नेता ने पंजाब में पार्टी को रोकने की साजिश करार दिया
  2. ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’ बने सोनाक्षी और जहीर, ‘जब तक रहेगा समोसे में आलू’ पर बनाई मजेदार रील
  3. भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी
  4. घरेलू एवियशन सेगमेंट में भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा बाजार : राजनाथ सिंह
  5. भारत हमेशा पशुओं की सुरक्षा में रहेगा अग्रणी : पीएम मोदी
  6. धवन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले 2013 चैंपियंस ट्रॉफी की जीत को याद किया
  7. जीएसटी की दरों को तर्कसंगत बनाने पर सरकार का फोकस, टैक्स में होगी कटौती: वित्त मंत्री
  8. स्टार्टअप्स रोजगार सृजन और मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास में निभा रहे अहम भूमिका : केंद्रीय मंत्री
  9. कैलिफोर्निया में बीएपीएस हिंदू मंदिर पर ‘भारत विरोधी’ संदेश लिखकर तोड़फोड़
  10. पाकिस्तान : सिंध प्रांत में बढ़ रही नाराजगी, सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी
  11. गुजरात: राहुल गांधी अपनी ही पार्टी के नेताओं पर भड़के
  12. कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं पार्टीं में भाजपा-आरएसएस की विचारधारा को मानने वाले लोग : राशिद अल्वी
  13. पैसे का इंतजार करती रहीं दिल्ली की महिलाएं, सरकार ने दिया समिति का ‘झुनझुना’ : आतिशी
  14. मैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति, बहनों-बेटियों का आशीर्वाद मेरे साथ : पीएम मोदी
  15. हो गया ऐलान! दिल्‍ली में महिला सम्मान योजना लागू, मिलेंगे 2500 रुपए

इंदु गोस्वामी का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, महिलाओं से वादाख‍िलाफी का आरोप

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 मार्च 2025, 12:42 PM IST
इंदु गोस्वामी का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, महिलाओं से वादाख‍िलाफी का आरोप
Read Time:3 Minute, 0 Second

बीएनटी न्यूज़

हमीरपुर। राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हमीरपुर ज‍िले में आयोजित एक कार्यक्रम में सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने महिला कल्याण के लिए किए गए वादों को पूरा नहीं किया और महिलाओं को 1500 रुपये देने का वादा भी भूल गई।

इंदु गोस्वामी ने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “कांग्रेस सरकार ने महिलाओं से जो वादा किया था, वह पूरा नहीं किया। महिलाएं रोज 1500 रुपये का इंतजार करती हैं, लेकिन उन्हें वह पैसे नहीं मिल रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “सुक्खू सरकार ने महिलाओं से जो वादा किया था, वह केवल एक चुनावी जुमला बनकर रह गया है। भाजपा की सरकारों ने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया है और आज महिलाएं राष्ट्रपति से लेकर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तक के पदों पर हैं। राज्यसभा में भी भाजपा की महिला सांसदों की संख्या बढ़ी है।”

गोस्वामी ने कहा कि भाजपा के शासन में महिला सशक्तिकरण का हमेशा ध्यान रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा, “कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को सिर्फ वोट बैंक तक सीमित रखा है और केवल एक परिवार तक ही लाभ पहुंचाया है।”

राज्यसभा सांसद ने यह भी कहा कि आगामी चुनावों में कांग्रेस को महिलाओं से किए गए धोखे का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

भाजपा महिला अध्यक्ष बनने की चर्चा पर उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान देने और उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है। भाजपा में महिलाओं की ताजपोशी राष्ट्रपति से लेकर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री तक हुई है। पहले संसद में केवल दो महिलाएं राज्यसभा सांसद हुआ करती थीं, लेकिन अब उनकी संख्या 19 हो गई है।”

गोस्वामी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का काम पार्टी नेतृत्व का है और भविष्य के बारे में किसी को कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन उनका विश्वास है कि भाजपा के साथ महिलाओं का भविष्य उज्जवल है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण लगातार बढ़ेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *