BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 19 मई 2025 05:14 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से हराया, साई सुदर्शन और शुभमन गिल की तूफानी पारियां
  2. पंजाब किंग्स ने राजस्थान पर रोमांचक जीत से टॉप-2 में हासिल किया स्थान
  3. पीएम मोदी ने सोलापुर अग्निकांड में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया, मुआवजे का ऐलान
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान और ड्रैगन दोनों चित, चीनी एयर डिफेंस सिस्टम की खुली पोल
  5. 10 साल की सरकार में मां गंगा की सफाई नहीं हो पाई : अखिलेश यादव
  6. विभिन्न देशों में सांसदों के प्रतिनिधिमंडल भेजना स्वागत योग्य कदम : महबूबा मुफ्ती
  7. पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के संपर्क में थी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, वित्तीय विवरणों की हो रही जांच
  8. यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से दोस्ती, जांच के घेरे में पुरी की प्रियंका सेनापति
  9. डोनाल्ड ट्रंप ने शांति स्थापित कराने का झूठा दावा किया : खामेनेई
  10. लोन के लिए आईएमएफ ने पाकिस्तान के सामने 11 और शर्तें रखी, भारत के साथ तनाव को बताया सबसे बड़ा जोखिम
  11. मायावती ने भतीजे आकाश आनंद पर फिर जताया विश्वास, बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया
  12. हैदराबाद अग्नि त्रासदी : राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक व्यक्त किया, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
  13. पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जन सुराज का दामन थामा, ‘आशा’ का विलय
  14. भारत को पाकिस्तान से ज्यादा चीन पर बात करने की जरूरत : पप्पू यादव
  15. हैदराबाद : चारमीनार के पास लगी भीषण आग में जिंदा जले 17 लोग, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

उत्तराखंड निकाय चुनाव की मतगणना शुरू, नतीजों पर सबकी नजर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 जनवरी 2025, 8:22 PM IST
उत्तराखंड निकाय चुनाव की मतगणना शुरू, नतीजों पर सबकी नजर
Read Time:2 Minute, 59 Second

बीएनटी न्यूज़

देहरादून। आज उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की मतगणना हो रही है। यह मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। मतगणना के लिए राज्यभर में कुल 54 मतगणना केंद्र बनाए हैं, जहां 6366 कर्मचारी वोटों की गिनती में लगे हुए हैं।

वहीं, मतगणना के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया है। प्रशासन की तरफ से बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है, जो पूरी गतिविधियों पर करीब से नजर बनाए हुए हैं।

प्रदेश में 23 जनवरी को नगर निकाय के चुनाव हुए थे। तीनों निकायों का कुल मतदान प्रतिशत 57.71 था।

नगर पालिका बागेश्वर में 54.18 फीसदी, नगर पंचायत कपकोट में 65.70 फीसदी, नगर पंचायत गरुड़ में 66.37 फीसदी, जनपद पिथौरागढ़ में 65 फीसदी, धारचूला में 66 फीसदी, डीडीहाट में 72.36 फीसदी मतदान हुआ था।

अल्मोड़ा जिले में 63 फीसदी, नैनीताल में 69.78 फीसदी, राजधानी देहरादून में 55 फीसदी मतदान हुआ था।

वहीं, रुद्रप्रयाग जिले में सबसे अधिक 71.15 फीसदी मतदान हुआ था और उधम सिंह नगर 70.06 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर रहा था।

उधर, हरिद्वार में 65 फीसदी, चमोली में 66.64 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि उत्तरकाशी और टिहरी जिले में क्रमशः 61 फीसदी और 61.8 फीसदी मतदान हुआ था।

पौड़ी गढ़वाल जिले में 66.05 फीसदी और बागेश्वर में 67.19 फीसदी मतदान हुआ था।

उधर, चंपावत जिले में मतदान प्रतिशत 64 फीसदी रहा, जबकि पिथौरागढ़ 64.75 फीसदी पर मतदान हुआ था।

प्रदेश में कुल 11 नगर निगम हैं, जहां मतदान हुए थे।

2023 में राज्य में कुल 9 नगर निगम थे, जहां 2024 में बढ़ाकर 11 कर दिया गया।

अगस्त 2024 में धामी सरकार ने पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा देने को मंजूरी दे दी थी।

राज्य का सबसे पुराना नगर निगम देहरादून नगर निगम है। इसे 9 दिसंबर 1998 को नगर निगम घोषित किया गया था। लेकिन, उत्तराखंड के अस्तित्व में आने के बाद देहरादून का नगर निगम का दर्जा समाप्त कर दिया गया था। लेकिन, 2003 में उत्तराखंड सरकार द्वारा इसे एक बार फिर से पुनर्गठित कर नगर निगम घोषित कर दिया गया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *