BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 04:56 PM
  • 40.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अहमदाबाद में खुद को वक्फ ट्रस्टी बताकर किराया वसूली का पर्दाफाश, पांच लोग गिरफ्तार
  2. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  3. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  4. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  5. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  6. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. अदालत पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं, यह नहीं होना चाहिए : तेजस्वी यादव
  8. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  9. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  10. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  11. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  12. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  13. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  14. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  15. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान

एमके स्टालिन के हिंदी अपमान पर क्या कहेंगे तेजस्वी यादव : नीरज कुमार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 फ़रवरी 2025, 3:31 PM IST
एमके स्टालिन के हिंदी अपमान पर क्या कहेंगे तेजस्वी यादव : नीरज कुमार
Read Time:3 Minute, 30 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र की भाजपा सरकार पर राज्य में हिंदी थोपने का आरोप लगाया है। डीएमके इंडी अलायंस का अहम हिस्सा है। यही वजह है कि घटक दलों से सवाल पूछा जाने लगा है। शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव से इस विषय पर जवाब मांगा।

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, तेजस्वी यादव के राजनीतिक दोस्त हैं। वो दोनों साथ में जन्मदिन मनाते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं (1 मार्च 2023 को स्टालिन के जन्मदिन पर तेजस्वी ने चेन्नई में मंच साझा किया था)। वो साथ में मंच शेयर करते हैं। हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है, ये मुखौटा नहीं हो सकता। तेजस्वी यादव को अपनी जुबान खोलनी चाहिए। अगर वो हिंदी को मुखौटा बताने वाले स्टालिन के बयान से असहमत हैं, तो उन्हें आलोचना करनी चाहिए। क्षेत्रीय भाषाओं का सम्मान करना, हमारे देश की विविधता है। सभी भाषाओं के प्रति आदर का भाव रखना हमारी संस्कृति है।”

ये टिप्पणी स्टालिन के उस वीडियो संदेश के बाद आई है जिसमें उन्होंने भाषा विवाद और परिसीमन को लेकर सवाल खड़े किए थे। डीएमके प्रमुख ने गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को पत्र भी लिखा था। जिसमें उन्होंने कहा, “हिंदी थोपे जाने का विरोध किया जाएगा। हिंदी मुखौटा है, संस्कृत छिपा हुआ चेहरा है।”

शुक्रवार को जारी वीडियो संदेश में तमिलनाडु के सीएम ने कहाकि वो जन्मदिन पर (1 मार्च) एक बड़ी जनसभा करेंगे और अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे। इसके साथ ही उन आदर्शों पर भी फोकस होगा जो डीएमके का आधार है।

सीएम एमके स्टालिन ने कहा, “आज, तमिलनाडु दो महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना कर रहा है – भाषा युद्ध, जो हमारी जीवन रेखा है, और परिसीमन के खिलाफ लड़ाई, जो हमारा अधिकार है। मैं आपसे ईमानदारी से आग्रह करता हूं कि आप हमारी लड़ाई का असली सार लोगों तक पहुंचाएं।”

परिसीमन को स्टालिन ने राज्य के स्वाभिमान से जोड़ते हुए कहा, ” निर्वाचन क्षेत्र परिसीमन सीधे हमारे राज्य के स्वाभिमान, सामाजिक न्याय और लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावित करता है। आपको यह संदेश लोगों तक पहुंचाना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को हमारे राज्य की रक्षा के लिए उठ खड़ा होना चाहिए।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *