BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 09:27 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

ओडिशा में कांग्रेस निकालेगी तीन दिवसीय संकल्प पदयात्रा, प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरण दास करेंगे नेतृत्व

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 फ़रवरी 2025, 8:51 PM IST
ओडिशा में कांग्रेस निकालेगी तीन दिवसीय संकल्प पदयात्रा, प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरण दास करेंगे नेतृत्व
Read Time:3 Minute, 0 Second

बीएनटी न्यूज़

भुवनेश्वर। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी 18 फरवरी से तीन दिवसीय संकल्प पदयात्रा शुरू करने जा रही है, जिसका नेतृत्व पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरण दास करेंगे। इस पदयात्रा में पार्टी के छात्र, युवा और महिला विंग के सदस्यों के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी शामिल होंगे।

संकल्प पदयात्रा के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता देबाशीष पटनायक ने रविवार को बीएनटी न्यूज़ से खास बातचीत की। उन्होंने कहा, “संकल्प पदयात्रा ओडिशा के विकास के प्रति हमारे समर्पण का प्रतीक है और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतिबिंब है। यह पदयात्रा 18 फरवरी को भुवनेश्वर एयरपोर्ट से शुरू होगी और लिंगीपुर की ओर बढ़ेगी। कुछ देर रुकने के बाद यह पिपिली तक जाएगी, जहां सभी सदस्य रात भर रुकेंगे। पिपिली से 19 फरवरी को यह पदयात्रा आगे बढ़ेगी और तीसीपुर से होते हुए चंदनपुर पहुंचेगी, जहां हम रात भर रुकेंगे।”

देबाशीष पटनायक ने कहा, “अंतिम दिन 20 फरवरी को पदयात्रा चंदनपुर से शुरू होगी और दोपहर तक बटमंगला पहुंचेगी। दोपहर के भोजन के बाद हम पुरी जाएंगे और भगवान जगन्नाथ के दर्शन करेंगे। पदयात्रा का समापन एक प्रेस ब्रीफिंग के साथ होगा, जहां हम एक बेहतर और समृद्ध ओडिशा के लिए अपना दृष्टिकोण साझा करेंगे।”

उन्होंने बताया कि इस यात्रा में शामिल होने के लिए दिल्ली से भी कई नेता यहां आएंगे। यह पदयात्रा केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं है, बल्कि यह ओडिशा के लोगों के साथ कांग्रेस के रिश्ते को मजबूत करने का एक मिशन है। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों से एकता और प्रगति की इस यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास को ओडिशा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राज्य में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद पिछले साल जुलाई में प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया गया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *