BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 09:28 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  2. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  3. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  4. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  5. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  6. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  7. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  8. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  9. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  10. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी
  11. तहव्वुर राणा की तरह दाऊद को भी पाकिस्तान से लाए केंद्र सरकार : विजय वडेट्टीवार
  12. 26/11 अटैक केस से जुड़ीं फाइलें और अन्य रिकॉर्ड दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट में पहुंचे
  13. तहव्वुर राणा केस: जांच एजेंसी का पक्ष रखेंगे नरेंद्र मान, केंद्र ने किया विशेष लोक अभियोजक नियुक्त
  14. महावीर जयंती : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
  15. नया वक्फ एक्ट धार्मिक स्वतंत्रता-संविधान पर हमला: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बयान से महाकुंभ की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा : संजय निरुपम

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 जनवरी 2025, 2:16 PM IST
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बयान से महाकुंभ की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा : संजय निरुपम
Read Time:4 Minute, 1 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। मध्य प्रदेश के महू में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा नेताओं के महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित बयान दिया। खड़गे ने कहा कि क्या गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर हो जाएगी? उनके इस बयान पर शिवसेना नेता और पूर्व सांसद संजय निरुपम ने प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व पर कांग्रेस ने बड़ी बेशर्मी से सवाल खड़ा किया है।

संजय निरुपम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “प्रयागराज के जिस महाकुंभ में अब तक 13 करोड़ लोग पवित्र स्नान कर चुके हैं, उसके धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व पर कांग्रेस ने बड़ी बेशर्मी से सवाल खड़ा कर दिया है। यह हिमाकत किसी कार्यकर्ता ने नहीं, स्वयं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की है। उन्होंने कहा है कि कुंभ में डुबकी लगाने से क्या गरीबी खत्म हो जाएगी?”

उन्होंने कहा कि खड़गे ने और भी बहुत सारी आपत्तिजनक बातें की हैं। वह मध्यप्रदेश की एक सभा में बोल रहे थे। उस समय मंच पर राहुल गांधी भी उपस्थित थे। खड़गे नास्तिक हैं और मूलत: सनातन विरोधी हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सवाल कांग्रेस से है। क्या कांग्रेस अपने अध्यक्ष की बेशर्मी से सहमत है? क्या महाकुंभ का सार्वजनिक विरोध कांग्रेस की अधिकृत नीति है? महाकुंभ से जुड़ी करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाकर कांग्रेस क्या हासिल करना चाहती है? जिस महाकुंभ में दुनियाभर के हिंदू और गैर हिंदू सभी स्नान करने आ रहे हैं, क्या कांग्रेस उस आयोजन को व्यर्थ मानती है?

संजय निरुपम ने आगे कहा कि नेहरू भी कभी कुंभ स्नान करने गए थे, क्या वह खड़गे की नजरों में बकवास था? क्या कांग्रेस इस महाकुंभ का बहिष्कार कर रही है और भाई-बहन स्नान करने नहीं जाएंगे? अगर जाते हैं तो किस मुंह से? क्योंकि उनका अध्यक्ष तो इसे बेमानी बता रहा है। कांग्रेस के भारत की संस्कृति और परंपरा से डिस्कनेक्ट होने का यह नया और भयंकर साक्ष्य है।

मध्य प्रदेश के महू में ‘संविधान रैली’ को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि अरे भाई, गंगा में डुबकी लेने से गरीबी दूर होती है क्या? क्या इससे आपको पेट भरने के लिए खाना मिलता है? मैं किसी की आस्था पर चोट नहीं लगाना चाहता हूं, अगर किसी को दुख हुआ है तो मैं माफी चाहता हूं। लेकिन, आप बताइए, जब बच्चा भूखा है, बच्चा स्कूल नहीं जा पा रहा है, मजदूर को मजदूरी नहीं मिल रही है, ऐसे समय में ये लोग जाकर हजारों रुपए खर्च करके डुबकियां मार रहे हैं और जब तक टीवी में अच्छा नहीं दिखता, तब तक डुबकी मारते रहते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *