BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 19 अप्रैल 2025 05:51 PM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  2. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  3. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  4. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  5. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  6. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  7. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  8. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  9. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  10. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  11. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन
  12. पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय से की बातचीत, वक्फ कानून को बताया ऐतिहासिक कदम
  13. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर ‘महागठबंधन’ ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा-जदयू ने कसा तंज
  14. दाउदी बोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून में संशोधन के लिए जताया आभार
  15. मुर्शिदाबाद हिंसा : तस्वीरें गवाह, उपद्रवियों ने सैकड़ों घर लूटे, जलाकर किया राख

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली : डॉ. राज कुमार वेरका ने बीजेपी और आप पर साधा निशाना

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 अप्रैल 2025, 11:05 AM IST
कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली : डॉ. राज कुमार वेरका ने बीजेपी और आप पर साधा निशाना
Read Time:3 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

अमृतसर। कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक डॉ. राज कुमार वेरका ने 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर अमृतसर में आयोजित “संविधान बचाओ रैली” में केंद्र और पंजाब सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बीजेपी और आम आदमी पार्टी (आप) पर संविधान विरोधी काम करने और भाईचारा तोड़ने का आरोप लगाया।

वेरका ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब की जयंती पर पूरे देश में 135 रैलियां आयोजित कीं। उन्होंने कहा कि आज बाबा साहेब का 135 वां जन्मदिन है। 170 देशों में उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। उन्होंने हमें संविधान दिया, जो सभी को बराबरी का हक देता है। लेकिन बीजेपी और आप की सरकारें इसे कमजोर करने में लगी हैं।

उन्होंने कहा कि वेरका ने अमृतसर पश्चिम हलके में आयोजित रैली को संविधान की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाए। वेरका ने कहा, “पिछले साल 14 अप्रैल को भगवंत मान ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को परेशान किया, ताकि वे बाबा साहेब की जयंती न मना सकें। इस बार भी प्रकाश सिंह बादल को समन भेजकर आप सरकार ने अपना असली चेहरा दिखाया। यह संविधान और भाईचारे के खिलाफ है।

उन्होंने बीजेपी पर भी लोगों को बांटने और संविधान को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और भगवंत मान की सरकार मिलकर भाईचारा तोड़ रही है। ये लोग समाज में नफरत फैलाना चाहते हैं।

वेरका ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका संविधान देश की एकता और समानता की नींव है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के सपनों को कोई नहीं मिटा सकता। कांग्रेस उनकी विचारधारा को मजबूत करने के लिए हमेशा लड़ती रहेगी।

उन्होंने कहा कि रैली में भारी भीड़ ने बाबा साहेब के प्रति सम्मान जताया और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

वेरका ने दोनों सरकारों की निंदा करते हुए कहा कि वे बाबा साहेब के आदर्शों का अपमान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हम ऐसी सरकारों को बेनकाब करेंगे। पंजाब और देश की जनता संविधान विरोधी ताकतों को जवाब देगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *