BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 12 मार्च 2025 05:10 PM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए
  2. ++रूस-यूक्रेन युद्ध : क्या है ट्रंप का 30 दिवसीय युद्ध विराम समझौता ? जेलेंस्की हुए सहमत, पुतिन पर टिकी सबकी निगाहें
  3. मॉरीशस संसद की नई इमारत के निर्माण में भारत करेगा सहयोग : पीएम मोदी
  4. देश के अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक अधिकारों को छीनने की कोशिश की जा रही: अधीर रंजन चौधरी
  5. कांग्रेस पार्टी ‘आप’ के साथ गठबंधन नहीं करना चाहती : संदीप दीक्षित
  6. जम्मू-कश्मीर: सांबा में पाकिस्तानी झंडे वाला गुब्बारा मिला, हड़कंप मचा
  7. संभल जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया आदेश
  8. अमित शाह लोकसभा में पेश करेंगे सहकारी विश्वविद्यालय पर विधेयक, रेलवे पर राज्यसभा में होगी चर्चा
  9. ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर जनता की राय लेगी सरकार, 17 मार्च को जेपीसी की अगली बैठक : पीपी चौधरी
  10. तमिलनाडु के छात्रों को मिलने वाले अवसरों को मत नकारिए : केंद्रीय शिक्षा मंत्री
  11. चुनाव आयोग का संवाद आमंत्रण, कानूनी ढांचे में चुनाव सुधार पर फोकस
  12. मॉरीशस की आबो-हवा में अपनेपन का एहसास, यहां की मिट्टी में हमारे पूर्वजों का खून-पसीना : पीएम मोदी
  13. बंद हो रहे सरकारी स्कूल, शिक्षा हुई महंगी : विपक्ष
  14. दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक बंद करने के विरोध में ‘आप’ नेता पहुंचे जनता के बीच
  15. एनडीएमसी की बैठक रही सार्थक, कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा : प्रवेश वर्मा

कांग्रेस विधायकों का अनोखा प्रदर्शन, प्लास्टिक के सांप और गेहूं की बाली लेकर विधानसभा परिसर पहुंचे

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 मार्च 2025, 8:13 PM IST
कांग्रेस विधायकों का अनोखा प्रदर्शन, प्लास्टिक के सांप और गेहूं की बाली लेकर विधानसभा परिसर पहुंचे
Read Time:3 Minute, 12 Second

बीएनटी न्यूज़

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन भी कांग्रेस विधायकों ने विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखा। बेरोजगारी के मुद्दे पर जहां वे प्लास्टिक के सांप लेकर पहुंचे, वहीं किसानों की समस्याओं को लेकर उनके हाथ में गेहूं की बाली थी। भाजपा की ओर से कांग्रेस विधायकों के विरोध-प्रदर्शन पर तंज कसे गए हैं।

बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायक पिटारे में प्लास्टिक के सांप लेकर पहुंचे। कांग्रेस विधायकों ने गांधी प्रतिमा के सामने विरोध-प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि सरकारी नौकरियों पर भाजपा सरकार सांप की तरह कुंडली लगाए बैठी है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने सरकार पर आरोप लगाए। दूसरी ओर कांग्रेस विधायक रजनीश सिंह गेहूं की बालियां लेकर सदन के भीतर जाना चाहते थे, मगर उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने बाहर ही रोक दिया, जिसके चलते धक्का-मुक्की की स्थिति बनी।

कांग्रेस विधायक रजनीश सिंह का कहना है कि उनके क्षेत्र के किसानों को पानी नहीं मिल रहा है। किसानों को समस्या हो रही है। फसल पक नहीं पा रही है। कांग्रेस विधायकों के इस प्रदर्शन पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तंज कसा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता एक-दूसरे को डसने में लगे हैं, कमलनाथ को दिग्विजय सिंह डस रहे हैं। जहां तक किसानों की बात है, तो कांग्रेस के शासनकाल में सात लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती थी, आज 57 लाख हेक्टेयर में सिंचाई हो रही है। कांग्रेस के काल में गेहूं 400 से 500 रुपए क्विंटल खरीदा जाता था, आज 2,600 रुपए क्विंटल खरीदा जा रहा है। इतना ही नहीं, राज्य सरकार किसानों की जिंदगी में बदलाव ला रही है।

राज्य के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन पर कहा है कि अगर कांग्रेस के विधायक किसानों की समस्याओं पर बात करना चाहते हैं, तो उन्हें टेबल पर होना चाहिए। राज्य में किसी भी हिस्से में 10 घंटे से कम बिजली दी जा रही हो, तो बताएं। ऐसा है तो बिजली विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। जो जैसा होता है, वैसा ही सोचते हैं। कांग्रेस के विधायक वही कर रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *