BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 11:25 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री का किया निरीक्षण

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 फ़रवरी 2025, 11:09 PM IST
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री का किया निरीक्षण
Read Time:3 Minute, 24 Second

बीएनटी न्यूज़

रायबरेली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को रेल कोच कारखाना का निरीक्षण किया। इस दौरान एक छोटे बच्चे ने उन्हें गुलाब का फूल दिया। उन्होंने उसके चश्मे की तारीफ भी की।

राहुल गांधी रेल कोच फैक्ट्री पहुंचे तो वहां मौजूद लोग चिल्लाने लगे। राहुल गांधी ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कुछ लोगों से मुलाकात भी की। इस दौरान कई लोगों ने राहुल गांधी के साथ सेल्फी भी ली। इसके पहले उन्होंने गेस्ट हाउस में मिलने पहुंचे एक व्यक्ति से कहा कि राजनीति करनी है तो सामना करना पड़ेगा, डरना नहीं है। घबराना और डरना नहीं।

उन्होंने अलग-अलग संगठनों के लोगों से भी मुलाकात की। कोई अनुसूचित जाति से संबंधित था तो कोई पिछड़ा वर्ग से, तो कोई शिक्षा से संबंधित मामला लेकर आए थे। अल्पसंख्यक वर्ग के लोग भी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। राहुल गांधी ने स्कूली बच्चों से भी बातचीत की। एक बुजुर्ग ने स्कूल में कमरे की मांग की, जिस पर राहुल गांधी ने आश्वासन दिया। किसी ने अपनी बच्ची की शादी के लिए तो किसी ने और काम के लिए राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी ने अपनी गाड़ी को रुकवाया और लोगों की समस्याएं सुनी।

वहीं, लालगंज में आयोजित ‘युवा संवाद’ में राहुल गांधी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में बेरोजगारी युवाओं की सबसे बड़ी समस्या है, लेकिन भाजपा सरकार रोजगार देने में पूरी तरह से फेल साबित हुई है। यह सरासर अन्याय है। हम लगातार युवाओं के लिए लड़ रहे हैं, उन्हें न्याय दिलाकर रहेंगे। आज हिंदुस्तान का युवा बेरोजगार है।

उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी और गलत जीएसटी लागू करके छोटे उद्योगों को खत्म कर दिया। अगर युवाओं को रोजगार देना है तो छोटे व्यापारियों की मदद करनी होगी, जीएसटी को बदलना होगा, बैंकों के दरवाजे हिंदुस्तान के उद्यमियों के लिए खोलने होंगे। उन्होंने आगे कहा कि हिंदुस्तान के सामने दो मुद्दे हैं, बेरोजगारी और महंगाई, जिसकी बात भाजपा नहीं करती है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल है। इसे हटाइए, युवाओं को रोजगार मिलना शुरू हो जाएगा, जैसे कर्नाटक में मिल रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *