BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 06 मार्च 2025 06:22 PM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. देवभूमि उत्तराखंड आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत, मुखवा आकर मैं धन्य: पीएम मोदी
  2. उत्तराखंड: हर्षिल में पीएम मोदी ने की मां गंगा की पूजा-अर्चना
  3. दिल्ली के निजी स्कूलों में 2.5 लाख ईडब्लूएस छात्रों के दाखिले के लिए निकाली ऑनलाइन लॉटरी
  4. लखनऊ की अदालत में पेश नहीं हुए राहुल गांधी, जज ने लगाया दो सौ रुपये का जुर्माना
  5. देवभूमि उत्तराखंड में दो नए रोपवे की मंजूरी से श्रद्धालुओं का बचेगा समय : पीएम मोदी
  6. बिहार को ‘रिटायर्ड और टायर्ड’ मुख्यमंत्री नहीं चाहिए : तेजस्वी यादव
  7. केंद्र ने उत्तराखंड में दो रोपवे परियोजना को दी मंजूरी, 36 मिनट में केदारनाथ की यात्रा
  8. अमित मालवीय ने मणिशंकर अय्यर का राजीव गांधी की योग्यता पर सवाल उठाते वीडियो किया शेयर, लिखा- पर्दा हटे
  9. तेजस्वी यादव परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने का साहस दिखाएं : मनीष सिन्हा
  10. ‘अबू आजमी को यूपी भेज दो, इलाज हम कर देंगे’, औरंगजेब के बयान पर सपा पर बरसे सीएम योगी
  11. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत: हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी
  12. तेजस्वी यादव पर भड़के नीतीश कुमार, कहा, ‘तुम्हारे पिता को हम ही बनाए थे सीएम’
  13. चुनाव अधिकारी राजनीतिक दलों के साथ करें नियमित बैठक : मुख्य निर्वाचन आयुक्त
  14. महिला समृद्धि योजना के पूरा न होने का आरोप, ‘आप’ ने किया प्रदर्शन
  15. डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सभी सहायता पर लगाई रोक

किसानों का चंडीगढ़ मार्च रोकने के लिए पुलिस ने की नाकेबंदी : डीआईजी गुरचरण सिंह भुल्लर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 मार्च 2025, 10:50 PM IST
किसानों का चंडीगढ़ मार्च रोकने के लिए पुलिस ने की नाकेबंदी : डीआईजी गुरचरण सिंह भुल्लर
Read Time:2 Minute, 59 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के चंडीगढ़ कूच के ऐलान के बाद पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी है और किसानों के मूवमेंट को रोकने के लिए कड़ी नाकेबंदी की है। पंजाब पुलिस के डीआईजी गुरचरण सिंह भुल्लर ने कहा कि सभी नाकों पर कड़ी नाकाबंदी की गई है और पुलिस मुस्तैद है। अब तक किसानों का कोई मूवमेंट नहीं हुआ है और सब कुछ शांतिपूर्वक चल रहा है।

डीआईजी भुल्लर ने यह भी कहा कि प्रदेश के चंडीगढ़ को जोड़ने वाले सभी रास्ते सामान्य हैं और पूरे पंजाब में शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी कीमत पर किसानों को चंडीगढ़ नहीं आने दिया जाएगा। पंजाब में सुरक्षा के लिए बहुत मजबूत नाके लगाए गए हैं और नाकेबंदी की गई है, जिससे किसानों की कोई भी गतिविधि रुक गई है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब में किसी भी स्थान पर किसानों को आने की कोशिश करने पर इलाके की पुलिस उन्हें रोककर अलग कर देती है, और पूरे पंजाब में ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा है।

डीआईजी ने यह कहा कि किसानों को राउंड अप किया गया है तथा यदि और किसान आकर आंदोलन करने की कोशिश करेंगे, तो उन्हें भी राउंड अप किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस के साथ पूरा संयोजन स्थापित किया गया है और दोनों पुलिस बल मिलकर काम कर रहे हैं। चंडीगढ़ पुलिस की एसएसपी भी मदद कर रही हैं। इस दौरान किसानों की कोई गतिविधि नहीं होने दी जा रही है और राज्य में सुरक्षा के सख्त उपाय किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि 30 से अधिक किसान संगठन चंडीगढ़ की तरफ कूच करने वाले हैं। उन्होंने बुधवार से चंडीगढ़ में धरना देने का ऐलान किया है। प्रदर्शन से पहले कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया है। इन नेताओं ने किसान नीति लागू करने और छह प्रमुख फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग की है। किसान संगठन पूरे पंजाब में राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *