BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 24 मई 2025 09:45 AM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

गन प्वाइंट पर चुनाव जीतने की कोशिश हो तो कार्यकर्ता लें फैसला : अखिलेश यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 जनवरी 2025, 11:06 PM IST
गन प्वाइंट पर चुनाव जीतने की कोशिश हो तो कार्यकर्ता लें फैसला : अखिलेश यादव
Read Time:2 Minute, 48 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर उपचुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी हर हाल में चुनाव जीतेगी। लेकिन अगर गन प्वाइंट पर चुनाव जीतने की कोशिश की गई तो उनके कार्यकर्ता उस समय जो फैसला ले सकते हैं, वह लें, इस बात को मन में रखें।

रविवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव लखनऊ में विवेकानंद की जयंती पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मिल्कीपुर उपचुनाव पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर चुनाव में गन प्वाइंट पर गड़बड़ी की गई तो मैं अपने कार्यकर्ताओं से कहूंगा, उस समय जो फैसला ले सकते हैं, लें। भाजपा ने अपने विभागों के लूटने वाले मंत्रियों को वहां ड्यूटी पर लगाया है।

सपा मुखिया ने कहा कि इस बात को अपने मन में रखें, इंडिया गठबंधन मजबूत है और मजबूत रहेगा। जिस राज्य में भाजपा के खिलाफ जो क्षेत्रीय दल मजबूत है, उसका साथ दिया जाना चाहिए।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाकुंभ में गंगा स्नान को लेकर कहा कि वह गंगा स्नान के लिए जाते रहे हैं। इसकी फोटो भी मैं शेयर कर सकता हूं। जो भाजपा नेता आरोप लगा रहे हैं, वह अपनी फोटो भी शेयर करें। कुछ पुण्य के लिए गंगा स्नान करते हैं, कुछ दान और कुछ पाप धोने जाते हैं। वो (भाजपा) पाप धोने के लिए जाएंगे, और हम पुण्य के लिए। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद से युवाओं को सीखना, जानना और प्रेरणा लेना बहुत जरूरी है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि धर्म से ज्यादा हमें रोटी की जरूरत है।

कन्नौज की घटना पर बोलते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने के जो रेलवे स्टेशन बने हुए हैं, वह आज भी वैसे के वैसे ही मजबूत दिखाई दे रहे हैं। कन्नौज की घटना में बड़े पैमाने पर मजदूर दबे, भगवान की कृपा है कि किसी की अभी तक जान नहीं गई है। हमें उम्मीद है कि सरकार कन्नौज हादसे में घायलों का इलाज कराएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *