BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 17 मई 2025 11:38 PM
  • 39.13°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने लाना जरूरी’, ऑल पार्टी डेलीगेशन पर बोले हुसैन दलवई
  2. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने पर शशि थरूर, सुप्रिया सुले, संजय झा, श्रीकांत शिंदे ने पीएम मोदी का जताया आभार
  3. दिलीप जायसवाल ने बताया, क्यों है सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का विदेश दौरा अहम
  4. ऑपरेशन सिंदूर: सर्वदलीय डेलिगेशन में सांसद थरूर भी शामिल, कांग्रेस की लिस्ट से नदारद नाम
  5. दोहा डायमंड लीग : ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा ने पहली बार 90 मीटर के पार भाला फेंककर रचा इतिहास
  6. पाकिस्तानी पीएम ने नूर खान एयरबेस पर भारत के हमले की बात स्वीकारी, भाजपा ने दिखाए सबूत!
  7. पाक पीएम शहबाज शरीफ का कबूलनामा, “9-10 मई की रात भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक की थी”
  8. अनुराग ठाकुर, शशि थरूर, मनीष तिवारी, ओवैसी… सांसदों की टोली दुनिया के सामने खोलेगी पाकिस्तान की पोल
  9. अब ‘गया जी’ के नाम से जाना जाएगा गया, बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी
  10. राष्ट्रपति ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया
  11. सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को किसी नेता से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं
  12. ‘कांग्रेस, सपा वाले बोल रहे पाकिस्तान की भाषा’, भाजपा प्रवक्ता गौरव वल्लभ का विपक्ष पर हमला
  13. पिछले 15 साल से विकास की राह देख रही आजादपुर मंडी, अब सफाई और सुरक्षा पर होगा पुख्ता काम : रेखा गुप्ता
  14. कांग्रेस विधायक ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मांगे सबूत, रविंद्र नेगी बोले- कोथुर मंजुनाथ का बयान शर्मनाक
  15. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ खतरे की वह लाल लकीर है, जो भारत ने आतंकवाद के माथे पर खींच दी : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

‘गाय हमारी माता है, सबको करना चाहिए सम्मान’: अवधेश प्रसाद

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 मार्च 2025, 4:56 PM IST
‘गाय हमारी माता है, सबको करना चाहिए सम्मान’: अवधेश प्रसाद
Read Time:2 Minute, 55 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अवधेश प्रसाद ने गौशाला को लेकर चल रही सियासत पर अपनी बात रखी। उन्होंने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि गाय का सम्मान सबको करना चाहिए।

अखिलेश ने गौशाला को लेकर विवादित बयान दिया था। फैजाबाद से सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि गाय हिंदुओं की माता है और उसका सम्मान करना चाहिए।

अवधेश प्रसाद ने कहा, “गाय हमारी माता है। हम उसकी पूजा करते हैं। मैं तो कहीं भी जाता हूं तो गाय को गुड़ खिलाता हूं और उसके पैर छूता हूं। गाय का सम्मान हर किसी को करना चाहिए। गाय हिंदू संस्कृति का अहम हिस्सा है और इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा, “मैं गाय को माता मानता हूं। बाहर निकलता हूं तो उसे कुछ न कुछ खिलाता हूं। यह हमारी आस्था है।”

बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गौशाला को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि भाजपा के लोग दुर्गंध पसंद करते हैं, इसलिए गौशाला बना रहे हैं। हम सुगंध पसंद कर रहे थे, इसलिए इत्र पार्क बना रहे थे। यूपी की योगी सरकार प्रदेश में सांड पकड़ने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा था कि कन्नौज में हमने भाईचारे की खुशबू फैलाई है। दूसरी तरफ भाजपा नफरत की बदबू फैलाती है। मैं कन्नौज के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे भाजपा द्वारा फैलाई गई इस दुर्गंध को दूर करें- कुछ हद तक यह पहले ही साफ हो चुकी है, लेकिन अगले चुनाव में इसे पूरी तरह से हटा दें ताकि कन्नौज का रुका हुआ विकास आगे बढ़ सके।

सपा प्रमुख ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि अगर मैं यह कहूं कि मेरे आदर्श योगी जी हैं, तो हम पगला जाएंगे। जरा सोचिए, मुझे किस तरह के कपड़े पहनने पड़ते। हमारे आदर्श कौन हैं? हमारे आदर्श लोहिया जी हैं। हम डॉ. बीआर अंबेडकर के रास्ते पर चलते हैं। हम नेताजी के दिखाए रास्ते पर चलते हैं। हम समाजवादी विकास और समृद्धि के लिए प्रयास करते हैं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *